ePaper

Ghee Coffee Benefits: कॉफी में घी मिलाकर पीने के 5 सबसे बड़े फायदे

Updated at : 30 Jul 2024 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
Ghee Coffee Benefits

Ghee Coffee Benefits

Ghee Coffee Benefits: घी और कॉफी दोनों का साथ में कॉम्बिनेशन सबसे अच्छा होता है. चलिए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं घी को कॉफी में मिलाकर पीने के फायदे...

विज्ञापन

Ghee Coffee Benefits: देसी घी को कॉफी में मिलाकर पीने से शरीर को अनेकों लाभ मिलता है. सेलिब्रिटीज सुबह में उठकर दूध वाली चाय की जगह घी वाली कॉफी पीना पसंद करते हैं. इसे पीने से आप न सिर्फ पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहेंगे बल्कि घी को कॉफी में मिलाकर पीने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है. चलिए जानते हैं कॉफी में घी मिलाकर पीने के फायदे….

घी को कॉफी में मिलाकर पीने के फायदे

कॉफी में कैफीन होता है लेकिन इसके साथ देसी घी का कॉम्बिनेशन बहुत ही फायदेमंद होता है. देसी घी में विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन के, कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन पाई जाती है, जो हमारी इम्युनिटी को भी मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती है.

डायबिटीज स्थिर रखें

अगर आप डायबिटीज से जूझ रहे हैं तो घी वाली कॉफी पीना शुरू कर दें. क्योंकि घी ब्लड शुगर के लेवल को स्थिर रखने में मदद करता है. ऐसे में अगर आप घी वाली कॉफी का सेवन करते हैं तो इसे पूरे दिन आपको मीठा खाने की क्रेविंग्स कम होगी, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे जरूरी होते हैं.

एनर्जी लेबल बढ़ाएं

घी को कॉफी में मिलाकर पीने से शरीर को अनगिनत लाभ मिलता है. घी में फैट और कॉफी में एमसीटी (मीडियम सीरीज ट्राईग्लिसराइडस) होता है जो साथ में मिलते ही आपको लंबे समय तक एनर्जेटिक महसूस कराएंगे.

दिमाग के लिए

अगर आप कॉफी में देसी घी मिलाकर पीते हैं तो इससे आपका मन शांत रहेगा. क्योंकि घी और कॉफी का कॉम्बिनेशन मानसिक स्वास्थ्य पर अच्छा असर दिखाता है और तनाव कम करता है.

शरीर को पोषण दें

घी में मौजूद गुड फैट अगर आप कॉफी में मिलाकर पीते हैं तो आपके शरीर को कई सारे पोषक तत्व मिलेंगे. जैसे कि घी में विटामिन ए, विटामिन डी और के की अच्छी मात्रा होती है और इसमें कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन भी होता है जो हमारे शरीर को बेहतर पोषक देते हैं.

Also Read: किन लोगों के लिए जरूरी होता है तिल के बीज का सेवन? जानिए

Also Read: भगवान शिव को चढ़ने वाला ‘बेलपत्र’ को खाने के ये हैं 5 अद्भुत फायदे

फोकस करने में मदद करें

घी और कॉफी के कॉम्बिनेशन एक जगह फोकस करने में मदद करता है. अगर आप रोजाना कॉफी में एक चम्मच घी मिलाक पीते हैं तो इससे दिमाग फ्रेश रहेगा और किसी भी काम को करने में फोकस करेंगे.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola