ePaper

Tulsi Water Benefits: तुलसी की पत्तियों का पानी पीने से दूर होती हैं बीमारियां, मिलते हैं 5 अद्भुत फायदे

Updated at : 02 Sep 2024 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
Tulsi Water

Tulsi Water

Tulsi Water Benefits: तुलसी का पानी अगर आप पीते हैं तो इससे आपका मन तो साफ रहेगा ही साथ ही आप बीमारियों से बचे रहेंगे. क्योंकि तुलसी एक प्रकार की औषधीय है जो हमे बीमारियों से बचाने में मदद करती है. चलिए जानते हैं तुलसी का पानी पीने के फायदे...

विज्ञापन

Tulsi Water Benefits: तुलसी की पूजा हर भारतीय घरों में होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी में कई औषधीय गुण भी मौजूद होते हैं जो हमे कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. कुछ लोग तुलसी की पत्तियों को चबाकर खाते हैं तो कुछ तुलसी की पत्तियों को पानी में भिगोकर सुबह उस पानी को पीते हैं जो की शरीर के लिए सबसे अधिक लाभकारी है. चलिए हम इस लेख के द्वारा जानते हैं कि तुलसी का पानी पीने के फायदे…

वजन कम करें

तुलसी के पत्तों को पानी में रखकर उसे पीने से वजन नियंत्रित रहता है जी हां, क्योंकि तुलसी का पानी मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है जिससे वजन भी नहीं बढ़ता है.

सर्दी-खांसी करें दूर

तुलसी एक प्रकार से औषधीय गुणों से भरपूर है, ऐसे में अगर आप तुलसी की पत्तियों को पानी में रखकर उस पानी को फिर पीते हैं तो आपको सर्दी-जुकाम और खांसी से निजात मिलेगा.  

तनाव करें कम

तुलसी की पत्तियों को अगर आप रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख देते हैं और सुबह उस पानी को पीते हैं तो इसका अच्छा असर आपके शरीर पर देखने को मिलेगा. क्योंकि तुलसी के पानी में एंटीऑक्टीडेंट कंपाउंड जैसे फ्लेवोनॉयड, पॉलीफेनोल पाए जाते हैं, जो तनाव को कम करने में मदद करते हैं साथ ही तुलसी के पानी में मौजूद कोर्टिसोल हार्मोन डिप्रेशन की समस्या से निजात दिलाने में सहयोग करते हैं.

पाचन रखें मजूबत

तुलसी का पानी पीने से पाचन भी मजबूत होता है. अगर आप नियमित रूप से तुलसी का पानी पीते हैं तो इससे आपकी पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं होगी. क्योंकि तुलसी के पानी में मौजूद पोषक तत्व कब्ज और गैस की समस्या से निजात दिलाने में मदद करती है.

ब्लड शुगर करें कंट्रोल

तुलसी का पानी ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल में रखता है. जी हां, डायबिटीज के मरीजों के लिए तुलसी का पानी काफी लाभकारी माना गया है. 

Also Read: चना को भिगोकर खाने से दूर होती हैं ये 5 गंभीर बीमारियां

Also Read: अनानास खाने के ये हैं 7 सबसे बड़े फायदे

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola