ह्यूमन बॉडी के लिए जरूरी है प्रोटीन, नहीं होने दें इसकी कमी;नहीं तो हो जाएगें बीमार

Author Neha singh
Updated:
विज्ञापन

प्रोटीन हर एज ग्रुप के लोगों के लिए जरूरी न्यूट्रिएंट है. उम्र और वर्क लेवल के मुताबिक अलग-अलग मात्रा में ह्यूमन बॉडी को इसकी जरूरत होती है. इसकी कमी आपको बीमार बना सकती है.

विज्ञापन
undefined

प्रोटीन की कमी शरीर के विकास को रोक सकती है. बढ़ते बच्चों से लेकर युवाओं तक को इसकी जरूरत होती है. प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने के लिए हमें प्रोटीन की प्रचुरता वाले डाइट लेना चाहिए. इसकी कमी से कई तरह की बीमारियां हो सकती है.

विज्ञापन
undefined
ब्राउन राइस

ब्राउन राइस ऐसा फूड है जो प्रोटीन की कमी को तेजी से पूरा करता है. इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. इसे खाना सेहत के दृष्टिकोण से भी अच्छा होता है. इससे वेट लॉस में भी मदद मिलती है.

undefined
दूध

दूध प्रोटीन का एक कंप्लीट प्रोफाइल है. प्रतिदिन सिर्फ एक ग्लास दूध आपकी प्रोटीन की जरूरत को काफी हद तक पूरा करता है. इसमें अमीनो एसिड होता है.

undefined
दाल

दूध के बाद दालें प्रोटीन का अच्छा सोर्स हैं. यूं तो सभी दालों में प्रोटीन होता है, पर मसूर में हाई प्रोटीन होता है. अमीनो एसिड इसमें प्रचुर मात्रा में होता है.

undefined
स्पिरूलिना

स्पिरुलिना हाई प्रोटीन का ऑप्शन है. यह कैप्सूल या पाउडर फॉर्मेट में एवेलेबल होता है. यह एक अच्छा फूड सप्लीमेंट है, जो प्रोटीन की कमी को तेजी से पूरा करता है. इसका सेवन विशेषज्ञों की सलाह पर करें.

undefined
अंडे

अपने डाइट में काम से काम प्रतिदिन एक अंडा तो शामिल करना ही चाहिए यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत सोर्स है. प्रति अंडे में करीब 5 से 6 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है. साथ ही अमीनो एसिड का एक अच्छा सोर्स है.

undefined
ओट्स

एक कप ओट्स में 12 ग्राम तक प्रोटीन मिलता है. इसमें मौजूद फाइबर्स डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए अच्छे होते हैं इसमें कार्बोहाइड्रेट भी होता है.

undefined
चिकन ब्रेस्ट

100 ग्राम पके हुए चिकन ब्रेस्ट से आपके करीब 30 ग्राम तक प्रोटीन मिल सकता है. नॉन वेजिटेरियन के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है.

Also Read: इन आदतों को आज ही कहें ना, नहीं तो लीवर की बिगड़ जाएगी सेहत; ऐसे करें देखभाल
undefined
राजमा

सब्जी के लिहाज से यह टेस्टी तो होता ही है, साथ ही प्रोटीन और फाइबर का यह एक अच्छा सोर्स है. एक कप पके हुए राजमा में करीब 15 ग्राम तक प्रोटीन मिल सकता है.

Also Read: नए साल का फिटनेस सर्टिफिकेट ऐसे करें तैयार , 35 प्लस हैं तो जरुर कराएं ये टेस्ट
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola