ePaper

Custard Apple Benefits: शरीफा खाने के ये हैं 5 सबसे अद्भुत फायदे

Updated at : 08 Aug 2024 3:24 PM (IST)
विज्ञापन
Custard Apple Benefits

Custard Apple Benefits

Custard Apple Benefits: शरीफा खाने से शरीर को कई सारे लाभ मिलते हैं. हम इस आर्टिकल के जरिए जानेंगे शरीफा खाने से होने वाले फायदे के बारे में...

विज्ञापन

Custard Apple Benefits: शरीफा हर किसी को पसंद होता है. यह खाने में बेहद मीठा होता है शरीफा का सेवन कर आप पाचन क्रिया को बेहतर बना सकते हैं. इतना ही नहीं शरीफा अगर आप खाते हैं तो गैस, कब्ज आदि समस्या से भी निजात पा सकते हैं. चलिए जानते हैं शरीफा खाने से होने वाले फायदे…

शरीफा खाने के क्या फायदे हैं?

पाचन तंत्र के लिए
हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करें
खून को कमी दूर करें
आंखों के लिए
शरीर में एनर्जी बढ़ाएं

पाचन तंत्र के लिए

शरीफा में आयरन, कॉपर, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी6, मैग्नीशियम और डाइट्री फाइबर होते हैं जो पाचन के लिए लाभकारी होते हैं. शरीफा का नियमित सेवन करने से पाचन संबंधी बीमारियों से बचा जा सकता है.

हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करें

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो शरीफा खाना शुरू कर दें. शरीफा में पोटेशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो रक्त वाहिकाओं के बेहतर बनाता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है.

खून को कमी दूर करें

अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो शरीफा का सेवन करना शुरू कर दें. ऐसा इसलिए क्योंकि शरीफा में आयरन की मात्रा सबसे अधिक पायी जाती है जो खून को तेजी से बढ़ाते हैं. जो लोग शरीफा खाते हैं उनके शरीर में खून की कमी नहीं होती है.

आंखों के लिए

शरीफा का सेवन सभी लोगों को करना चाहे. क्योंकि अगर आप शरीफा खाते हैं तो इससे आपकी आंखों की रोशनी भी बढ़ेगी. शरीफा में ल्‍युटिन मौजूद होता है, जो कि एक पावरफूल एंटीऑक्सीडेंट है. अगर आप नियमित रूप से शरीफा का सेवन करते हैं तो आंखों को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाया जा सकता है.

शरीर में एनर्जी बढ़ाएं

शरीफा में मौजूद फाइबर और आयरन शरीर में एनर्जी लेवल को बढ़ाता है. अगर आपको सुस्ती बनी रहती है तो शरीफा खाना शुरू कर दें. क्योंकि शरीफा खाने से शरीर में एनर्जी तेजी से बढ़ता है.
Also Read: तुलसी के पत्ते खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है?

इस वीडियो को देखिए

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola