ePaper

Corona Third Wave : कोरोना वैक्सीन को धोखा देकर आएगी तीसरी लहर ? बढ़ी चिंता

Updated at : 06 Aug 2021 11:25 AM (IST)
विज्ञापन
Corona Third Wave : कोरोना वैक्सीन को धोखा देकर आएगी तीसरी लहर ? बढ़ी चिंता

Corona Third Wave : डेल्टा वैरिएंट से भी घातक वैरिएंट आने वाले दिनों में परेशानी का सबब बन सकता है. सर्दियों तक इसका प्रसार होता रहा तो वो और खतरनाक और घातक रूप ले सकता है.

विज्ञापन
  • डेल्टा वैरिएंट से भी घातक वैरिएंट आने वाले दिनों में परेशानी का सबब बन सकता है

  • अमेरिकी सरकार के कोविड सलाहकार डॉ. एंथनी फॉसी के बयान के बाद चिंता बढ़ गई

  • सर्दियों तक इसका प्रसार होता रहा तो वो और खतरनाक और घातक रूप ले सकता है

Corona Third Wave : क्या कोरोना की तीसरी लहर कुछ दिनों में आने वाली है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि खबर आ रही है कि भारत में पहली बार मिला कोरोना का डेल्टा वैरिएंट नए रूप में तबाही मचा सकता है. अमेरिका के वरिष्ठ संक्रामक रोग विशेषज्ञ और अमेरिकी सरकार के कोविड सलाहकार डॉ. एंथनी फॉसी के बयान के बाद चिंता बढ़ गई है. उन्होंने कैपिटल हिल में सीनेट में समिति को बताया है कि डेल्टा वैरिएंट से भी घातक वैरिएंट आने वाले दिनों में परेशानी का सबब बन सकता है.

आगे डॉ. फॉसी ने कहा कि अमेरिका में अभी वायरस जिस तरह से फैल रहा है उसी तरह सर्दियों तक इसका प्रसार होता रहा तो वो और खतरनाक और घातक रूप ले सकता है. चेतावनी भरे लहजे में उन्होंने कहा कि आने वाला नया वैरिएंट सभी वैक्सीन को भी धोखा दे सकता है. समय रहते सभी को वैक्सीन की खुराक नहीं दी गई तो हमें महामारी के एक और भयावह रूप को देखने के लिए तैयार रहना होगा.

डॉ. फॉसी ने कहा कि वर्तमान समय में वायरस के फैलने का मुख्‍य कारण कम वैक्सीनेशन है. कम वैक्सीन लगने का मतलब है कि वायरस के पास खुद में म्यूटेशन करने का पूरा अवसर है. ऐसा हो सकता है कि सर्दियों में वो एक घातक रूप के साथ दस्तक देने का काम करे.

Also Read: मॉडर्ना वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने के छह माह बाद भी प्रभावकारिता 93 फीसदी पर स्थिर : स्टीफन बेंसेल

भारत में वैक्सीन की 49 करोड़ से अधिक खुराक दी गयी : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश भर में अब तक कोरोना वायरस रोधी वैक्सीन की 49 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है. आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को 50.29 लाख से अधिक (50,29,573) खुराक दी गयी. मंत्रालय ने बताया कि 18 से 44 साल उम्र वर्ग के 27,26,494 लाभान्वितों को गुरुवार को पहली खुराक दी गयी जबकि 4,81,823 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी. इसने कहा है कि वैक्सीनेशन के तीसरे चरण की देशव्यापी शुरूआत के बाद से कुल मिला कर 18 से 44 साल आयु वर्ग में 16,92,68,754 लोगों को पहली खुराक जबकि 1,07,72,537 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola