Black raisins benefits: हेल्थ एक्सपर्ट्स से जानिए काली किशमिश खाने से होने वाले 7 फायदे

Updated at : 06 Sep 2024 1:39 PM (IST)
विज्ञापन
Black raisins

Black raisins

Black raisins benefits: काली किशमिश खाने से कई सारी बीमारियों से निजात पाया जा सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो काली किशमिश में विटामिन्स और पोषक तत्वों का भंडार होता है. चलिए लेख के जरिए जानते हैं काली किशमिश खाने के फायदे...

विज्ञापन

Black raisins benefits: काली किशमिश खाने में बेहद स्वादिष्ट और पोषक गुणों से भरपूर होती है. यह किशमिश दिखने में भले ही छोटी और काली होती है लेकिन सेहत के लिए इसमें कई सारे विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं. काली किशमिश में कैल्शियम, फाइबर, आयरन, विटामिन सी, विटामिन बी 6 और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो एक मानव शरीर के लिए जरूरी होते हैं. अगर आप काली किशमिश नहीं खाते हैं तो चलिए जानते हैं काली किशमिश खाने से क्या होता है?

काली किशमिश खाने से क्या फायदा होता है

1. खून साफ होता है
2. ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है
3. कब्ज से छुटकारा मिलता है
4. इम्यूनिटी बढ़ता है
5. आयरन की कमी दूर होती है
6. अनिद्रा दूर होती है
7. याददाश्त बढ़ता है

1. खून को साफ करें

काली किशमिश अगर आप खाते हैं तो आपका खून साफ रहेगा. क्योंकि कई बार देखा जाता है कि खून की अशुद्धियों के कारण स्किन पर मुहांसे होने लगते हैं. ऐसे में अगर आप काली किशमिश रोजाना खाते हैं तो आपका खून साऱ होगा साथ ही रक्त से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं.

2. ब्लड प्रेशर करें कंट्रोल

अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आपको काली किशमिश का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए. क्योंकि काली किशमिश में पोटेशियम भरपूर होते हैं जो ब्लड प्रेशर को काबू में रखते हैं.

3. कब्ज से मिले निजात

काली किशमिश में उच्च मात्रा में फाइबर होते हैं जो कब्ज से निजात दिलाने में मदद करते हैं. अगर आपको हमेशा कब्ज बना रहता है तो काली किशमिश खाना शुरू कर दें. काली किशमिश खाने से पेट साफ होता है साथ ही गैस और कब्ज से हमेशा के लिए निजात मिलता है.

4. इम्यूनिटी बढ़ाएं

काली किशमिश में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और  विटामिन बी होते हैं जो आपके शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं. क्योंकि जब शरीर में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है तो कई तरह की बीमारियां भी होने लगती है. ऐसे में अगर आप नियमित रूप से काली किशमिश खाते हैं तो आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा.

5. आयरन की कमी दूर करें

छोटे दाने वाली काली किशमिश में आयरन, पोटैशियम और कैल्शियम सबसे अधिक पायी जाती है जो कि मानव शरीर के लिए सबसे जरूरी है. अगर आप काली किशमिश खाते हैं तो इसमें मौजूद आयरन की कमी दूर होगी साथ ही एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी से निजात मिलेगा.

6. अनिद्रा को दूर करें

काली किशमिश अनिद्रा को दूर करने में मदद करती है. क्योंकि इस किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो तनाव को कम करते हैं साथ ही अनिद्रा से निजात दिलाने में मदद करते हैं. अगर आपको अच्छी नींद नहीं आती है तो काली किशमिश चबाकर खाना शुरू कर दें. इससे आपकी नींद की गुणवक्ता में बढ़ोतरी होगी साथ ही आप पूरे दिन उर्जावान महसूस करेंगे.

7. याददाश्त बढ़ाएं

काली किशमिश याददाश्त बढ़ाने में भी मदद करती है. क्योंकि इस किशमिश में मौजूद एंथोसायनिन, फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल, लिपिड पेरोक्सीडेशन से मस्तिष्क में होने वाले नुकसान से बचाते हैं. अगर आप काली किशमिश को रोजाना खाते हैं तो इससे आपका याददाश्त बढ़ता है साथ ही आपका दिमाग एक्टिव रहेगा.

Also Read: आम के पत्तों को चबाकर खाने से दूर हो जाती हैं ये 5 बीमारियां

Also Read: कीवी खाने से क्या फायदे होते हैं?

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola