ePaper

इस सर्दी खाएं आंवला, स्किन एण्ड हेयर केयर के साथ सर्दी-खांसी दूर भगाएं, जाने इसके अद्भुत गुण

Updated at : 06 Dec 2023 3:40 PM (IST)
विज्ञापन
इस सर्दी खाएं आंवला, स्किन एण्ड हेयर केयर के साथ सर्दी-खांसी दूर भगाएं, जाने इसके अद्भुत गुण

Benefits of Amla in Winter : सर्दी के मौसम में आप बाजार जाते होंगे तो मौसमी सब्जियों और फलों के साथ एक और चीज आपको खूब दिखती है वो है आंवला. ऐसे में कई वजहें हैं जिनके कारण आपको सर्दियों में आंवले का प्रचुर मात्रा में सेवन करना चाहिए

विज्ञापन
undefined

Benefits of Amla in Winter: आंवला में विटामिन सी,एंटीऑक्सीडेंट, आयरन और कैल्शियम सहित विभिन्न खनिजों भरपूर मात्रा में होते हैं. स्वास्थ्य की नजर से इसे पोषक तत्वों का पावरहाउस कहा जाता है. इसके कई औषधीय गुणों के कारण सदियों से इसका आयुर्वेदिक चिकित्सा में उपयोग किया जा रहा है

undefined

आंवला उन लोगों के लिए फायदेमंद हैं जो मधुमेह से पीड़ित हैं यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है

undefined

आंवला आपके शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने के साथ वेट मैनेजमेंट में मदद करता है, डाइजेशन को दुरूस्त करने के साथ स्किन के साथ बालों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है,

undefined

सूजन को कम करता है और हृदय स्वास्थ्य का समर्थन करता है। ऐसा माना जाता है कि इसमें एंटी-एजिंग और एंटी-कैंसर गुण भी होते हैं।

undefined

आंवला में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा के कारण सर्दियों में इसका सेवन विशेष रूप से फायदेमंद होता है. ठंड के महीनों के दौरानब शरीर सर्दी और फ्लू के प्रति अधिक संवेदनशील होता है. यह संक्रमण को दूर करने और समग्र स्वास्थ्य में सुधार करने में भी मदद करता है

undefined

विटामिन सी से भरपूर आंवला प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करता है और सर्दी और फ्लू जैसी सामान्य सर्दियों की बीमारियों से बचाता है.

undefined

रोज आँवला खाने से अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी श्वसन संबंधी समस्याओं में फायदा होता है. जाड़े में इसका सेवन इन समस्याओं को रोकने और कम करने में मदद कर सकता है.

undefined

आंवला के सेवन से पाचन में सुधार होता है. प्राकृतिक पाचन उत्तेजक गुणों के कारण यह पाचन में सुधार, कब्ज से राहत और एसीडिटी को रोकने में मदद करता है

undefined

अपने जीवाणुरोधी और एंटीवायरल गुणों के कारण आंवला सर्दी और खांसी जैसी सामान्य सर्दियों की बीमारियों को रोकने और इलाज करने में प्रभावी बनाता है.

undefined

आंवला एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी का एक बड़ा स्रोत है, जो बालों के ग्रोथ को बढ़ावा देता है, बालों को झड़ने से रोकने के साथ समग्र स्वास्थ्य को बढ़ाता है.

undefined

आंवले में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो मुक्त कणों से लड़कर, सूजन को कम करने में सहायक होते हैं यह त्वचा की टोन और बनावट में सुधार करके स्किन को हेल्दी बनाता है

undefined

आंवला मधुमेह वाले व्यक्तियों के लिए फायदेमंद है जो अपने ब्ल्ड शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं उनके लिए ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म को मैनेज करने में मदद करता है

undefined

एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर आंवला रोज खाने से आंखों की रोशनी में सुधार और उम्र से संबंधित नेत्र विकारों को रोकने में मदद मिल सकती है.

undefined

आंवला में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए जरूरी है. विंटर सीजन में इसके सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी स्थिति को रोकने में मदद मिल सकती है

undefined

एंटीएजिंग गुणों के कारण आंवले का सेवन काफी फायदेमंद है. विटामिन सी की उच्च मात्रा के कारण आंवला ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करता है. जिससे त्वचा और शरीर की समय से पहले उम्र बढ़ने से रोकता है

Also Read: रातभर में लौटेगी रूखी स्किन की रौनक, जानिए ग्लिसरीन के 10 जादुई गुण
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola