Gujarat Assembly Elections 2022: बीजेपी ने जारी की 5वीं सूची, तीन उम्मीदवार के नामों का किया ऐलान

Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Nov 2022 3:59 PM

विज्ञापन

Doddaballapur: BJP supporters during a rally 'Janaspandana' to celebrate the completion of one year of Basavaraj Bommai as CM and three years of BJP government in the state, in Doddaballapur, Saturday, Sep. 10, 2022. (PTI Photo)(PTI09_10_2022_000188A)

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी 5वीं सूची जारी कर दी है. 5वीं‍ लिस्ट में पार्टी ने 3 उम्मीदवार के नामों की घोषणा की है. बीजेपी ने खेरालू, मानसा और गरबाड़ा सीटों से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है.

विज्ञापन

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात चुनाव 2022 राजनीतिक दलों ने पूरी तरह कमर कस ली है. बुधवार यानी आज बीजेपी ने उम्मीदवारों के नाम वाली 5वीं सूची जारी कर दी है. अपनी 5वीं सूची में बीजेपी ने 3 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. बीजेपी ने खेरालू, मानसा और गरबाड़ा सीटों से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है.  

खेरालू से बीजेपी ने सरदार सिंह चौधरी को उम्मीदवार बनाया है. मानसा से पार्टी की ओर से जयंती भाई पटेल और गरबाड़ा से बीजेपी ने महेंद्र भाई भाभोर को पार्टी उम्मीदवार बनाया है. इससे पहले मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने अपनी 17वीं सूची जारी की थी जिसमें पार्टी ने  4 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. बता दें, गुजरात विधानसभा चुनाव 1 से 5 दिसंबर के बीच होगा.

बीजेपी ने 2017 में जीती थी 99 सीटें: गौरतलब है कि गुजरात में विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 182 है. जबकि, बहुमत का आंकड़ा 92 का है. 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 99 और कांग्रेस को 77 सीटें मिली थी. वहीं, दो सीटों पर बीटीपी के उम्मीदवार जीते और तीन सीटें निर्दलीयों को मिली थीं. पिछले चुनाव में आम उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गयी थी लेकिन इस बार उम्मीद की जा रही है कि बीजेपी, कांग्रेस और आप में त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है.

बीजेपी नेताओं ने बढ़ाई गतिविधि: इधर, गुजरात चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी सियासी गतिविधि बढ़ा दी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन दिनों गुजरात में है. उन्होंने प्रदेश में एक बार फिर पार्टी की जीत की बात कही है. अमित शाह ने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी सरकार बनाने जा रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सबसे ज्यादा सीटें जीतकर बहुमत से सरकार बनाएगी. 

Also Read: गुजरात चुनाव 2022: AAP ने जारी की 17वीं लिस्ट, 4 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, इन सीटों से लड़ेंगे चुनाव

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola