Gorakhpur News: पोखरी में उतराता मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

Gorakhpur News: गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में पोखरी में एक युवक का शव मिला है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
Gorakhpur News: गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के ग्राम कचहरी में एक पोखरी में युवक का शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक, गोला थाना क्षेत्र के गांव ककड़ी में स्थिति भट्टे के पास एक पोखरे में 40 वर्षीय एक युवक की लाश पानी में उतरती मिली. सुबह ग्रामीण जब शौच को निकले तो लाश को देखकर उसकी सूचना गोला थाना इंचार्ज को दी. सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. शव के शिनाख्त की कोशिश की जा रही, पर अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. और शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है.
थाना प्रभारी गोला का कहना है कि गांव वालों से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थे. जहां पोखरे में एक 40 वर्षीय युवक की लाश मिली है. युवक के गले पर चोट का निशान हैं. पोस्टमार्टम के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है. शव की शिनाख्त कराई जा रही है. पर अभी तक कोई सामने नहीं आया है. गांव वालों का कहना है. कि कोई बाहरी व्यक्ति लग रहा है. शव 2 दिन पुराना लग रहा है.
मालूम हो कि कुछ दिन पहले भी दो लाशें गोला थाना क्षेत्र में मिल चुकी हैं. इनकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है. दोनों शव महिलाओं के थे. काफी दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक कुछ नहीं लग पाया है. जो पुलिस की सक्रियता पर सवालिया निशान भी छोड़ता है. गांव में शवों को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार भी गर्म है.
रिपोर्ट – अभिषेक पांडेय
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




