ऑटो पलटने से चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है

विज्ञापन

जदिया.थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जब हाई स्कूल के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गये. हादसे में दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. हादसे की खबर मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. घायलों की पहचान सिताराम मुखिया (60 वर्ष) कवियाही, मंजू देवी (30 वर्ष) कवियाही, मुगड़ी देवी, कवियाही, नीलम देवी (30 वर्ष) पिलुवाहा शामिल है. प्रारंभिक जांच के अनुसार, हादसे का मुख्य कारण ऑटो चालक द्वारा वाहन पर से नियंत्रण खो देना बताया गया है. तेज गति और सड़क की स्थिति के कारण ऑटो पलट गया, जिससे सवार सभी लोग घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को बचाने में अहम भूमिका निभाई और पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया. उनके त्वरित सहयोग से समय पर इलाज शुरू हो पाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन