नोरा फतेही ने फीफा वर्ल्ड कप में किया तिरंगे का अपमान, राष्ट्रध्वज को उल्टा लहराने और गिराने का लगा आरोप

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 01 Dec 2022 9:38 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 फैन फेस्टिवल में अपने प्रदर्शन से वहां मौजूद दर्शकों का दिल जीत लिया. उन्होंने मंच से देश का नाम रोशन करते हुए तिरंगा लहराया और जय हिंद के नारे लगाये. लेकिन उस दौरान उनसे बड़ी चूक हो गयी और उनके हाथ से तिरंगा जमीन पर गिर गया.

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने कतर में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप में पहुंचकर और दर्शकों का दिल जीत लिया. उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फैन फेस्टिवल में कई बॉलीवुड गानों पर जबरदस्त डांस किया. नोरा ने मंच पर डांस के साथ भारतीय तिरंगे को भी लहराया. लेकिन इस दौरान जोश-जोश में उसके साथ बड़ी चूक भी हो गयी और तिरंगे का अपमान कर दिया.

नोरा ने लहराया उल्टा तिरंगा

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 फैन फेस्टिवल में अपने प्रदर्शन से वहां मौजूद दर्शकों का दिल जीत लिया. उन्होंने मंच से देश का नाम रोशन करते हुए तिरंगा लहराया और जय हिंद के नारे लगाये. लेकिन उस दौरान उनसे बड़ी चूक हो गयी और उनके हाथ से तिरंगा जमीन पर गिर गया. हालांकि उसने तुरंत तिरंगे को उठाया, लेकिन लहराते समय भी उससे बड़ी चूक हो गयी. उसने तिरंगे को उल्टा पकड़कर लहरा दिया.

Also Read: फीफा वर्ल्ड कप 2022: फुटबाल वर्ल्ड कप का खुमार अब मिठाइयों पर भी मिल रहा देखने को

नोरा पर तिरंगे के अपमान का लगा आरोप, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही पर तिरंगे को उल्टा लहराने, उल्टा पकड़ने और उसे जमीन पर गिराने का आरोप लग रहा है. सोशल मीडिया पर लोग नोरा को ट्रोल कर रहे हैं. नोरा जिस समय मंच पर डांस कर रही थी, उस समय उन्हें फेंककर तिरंगा दिया गया. उसके बाद नोरा ने जमीन पर गिरे तिरंगे को उठाया और बिना देखे लहराने लगी. इस दौरान उन्हें यह भी होश नहीं रहा कि तिरंगा उल्टा है. उसके बाद नोरा ने जिस तरह से मंच के निचे खड़े शख्स को लौटाया, उसपर भी आपत्ति दर्ज की जा रही है.

फीफा वर्ल्ड कप में नोरा ने साकी साकी और अन्य गानों पर किया शानदार डांस

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में नोरा फतेही ने साकी-साकी जैसे कई बॉलीवुड गानों पर जबरदस्त डांस की. जिसे वहां मौजूद सभी दर्शकों ने पसंद किया. नोरा के प्रदर्शन के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो और फोटो वायरल होने लगे.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola