Expressway : 10 घंटे में पूरा करें 22 घंटे का सफर, सुरंग बनकर तैयार

Updated at : 11 Apr 2025 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
Expressway Delhi to Mumbai

सांकेतिक तस्वीर

Expressway : मुकुंदरा हिल्स में जो सुरंग (टनल) बनाई जा रही है, उसे पार करने के बाद एक्सप्रेसवे सीधे गुजरात की सीमा में प्रवेश कर जाता है. यह रास्ता कोटा (राजस्थान) और वडोदरा (गुजरात) के बीच एक सीधा गलियारा बनाता है. यह एक्सप्रेसवे वडोदरा तक जाता है, और वहां से यह आगे एक्सप्रेसवे के दूसरे हिस्से से जुड़ जाता है, जो सीधा मुंबई तक पहुंचता है.

विज्ञापन

Expressway : मोदी सरकार देश में सफर को आसान और तेज बनाने के लिए लगातार काम कर रही है इसके लिए नई सड़कें, एक्सप्रेसवे, सुरंगें (टनल) और फ्लाईओवर लगातार बनाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में गुरुग्राम (हरियाणा) से वडोदरा (गुजरात) के बीच जो एक्सप्रेसवे बन रहा है, उसका काम अब लगभग पूरा हो चुका है. इस रास्ते में सबसे बड़ी रुकावट राजस्थान की अरावली पहाड़ियों में बन रही टनल थी. इसकी लंबाई करीब 4 किलोमीटर है. अब यह टनल बनकर तैयार हो चुका है.

इस टनल के बन जाने से गुरुग्राम से वडोदरा तक की यात्रा पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगी. वर्तमान में इस दूरी को तय करने में 20 से 22 घंटे लगते हैं, लेकिन टनल के बनने के बाद यह सफर केवल 10 घंटे में पूरा किया जा सकेगा. यह एक्सप्रेसवे दिल्ली से मुंबई तक बनाया जा रहा है. इसकी कुल लंबाई 1,380 किलोमीटर है. इसे बनाने में सरकार करीब 1 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है. यह देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे माना जा रहा है.

अक्टूबर 2025 तक पूरी तरह से चालू हो जाएगा एक्सप्रेसवे

दिल्ली से दौसा (राजस्थान) तक का हिस्सा पहले ही तैयार किया जा चुका है. इस रूट पर गाड़ियां चलने भी लगी हैं. अब अरावली में बनी इस टनल के तैयार हो जाने से पूरा प्रोजेक्ट अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है. उम्मीद व्यक्त की जा रही है कि यह एक्सप्रेसवे अक्टूबर 2025 तक पूरी तरह से चालू हो जाएगा और आम लोग इस पर सफर कर सकेंगे. इससे दिल्ली से मुंबई की दूरी कम होगी और समय की भी बड़ी बचत लोगों को होगी.

एक्सप्रेसवे का एक बड़ा हिस्सा गुजरता है राजस्थान से होकर

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का एक बड़ा हिस्सा राजस्थान से होकर गुजरता है. इस रूट पर दौसा से कोटा जिले तक सड़क बनाई जा रही है. इन दोनों जिलों के बीच मुकुंदरा हिल्स नाम की पहाड़ियों के पास करीब 4 किलोमीटर लंबी सुरंग (टनल) बनाई जा रही है. यह टनल लगभग पूरी बन चुकी है. इसके बन जाने से एक्सप्रेसवे सीधे पहाड़ियों के बीच से गुजर सकेगा. यही नहीं, पूरा पहाड़ी इलाका पार करना आसान हो जाएगा. यह सुरंग दो लेन की बनाई जा रही है. इसका मतलब है कि एक तरफ से आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्ते होंगे. एक टनल पूरी हो चुकी है और दूसरी का काम लगभग खत्म होने वाला है. यह टनल मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के नीचे से गुजरती है. इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि जंगल में रहने वाले जानवरों को कोई नुकसान न हो और गाड़ियां भी आराम से निकल सकें.

ये भी पढ़ें : Dream 11 पर 5 लाख गंवा चुके झारखंड के इस शख्स की लगी लॉटरी, GT vs RR के मैच में जीता 3 करोड़ रुपये

इस पूरे एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद दिल्ली से मुंबई तक की दूरी सिर्फ 12 घंटे में पूरी की जा सकेगी, जबकि अभी यह सफर करने में 24 घंटे या उससे ज्यादा लगते हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola