Elvish Yadav: रेस्टोरेंट में एक शख्स को थप्पड़ मारने पर एल्विश यादव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं तो ऐसा ही...

Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Feb 2024 12:04 PM

विज्ञापन

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर यूट्यूबर एल्विश यादव किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते है. एल्विश का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो रेस्टोरेंट में बैठे एक शख्स को थप्पड़ मारते दिखे. चलिए आपको पूरी बात बताते है.

विज्ञापन
undefined

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर यूट्यूबर एल्विश यादव अपने रोस्ट वीडियोज को लेकर चर्चा में रहते है. एएल्विश का एक वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

undefined

रविवार रात जयपुर के एक रेस्टोरेंट में एल्विश यादव ने एक शख्स को थप्पड़ मार दिया. वायरल हो रहे वीडियो में एल्विश कुर्सी पर बैठे शख्स को थप्पड़ मार देते है. फिर वो जाने लगते है, लेकिन वो शख्स दोबारा कुछ बोलता है.

undefined

एल्विश यादव उस शख्स की बात सुनकर वापस लौटते है और तभी उनके टीम के मेंबर उसे पकड़कर वहां से ले जाते है. उनके साथ पुलिस भी नजर आ रहे यह वीडियो द खबरी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है.

undefined

एल्विश का वीडियो वायरल होने पर एल्विश ने इसपर रिएक्ट किया और अपना एक ऑडियो स्टेंटमेंट जारी किया. एल्विश ने दावा किया कि उसने उस व्यक्ति को थप्पड़ मारा क्योंकि उसने उसे गाली दी.

undefined

एलिवश कहते हैं. भाई, देखो मैटर ये है, ना मुझे शौक है लड़ाई करने का, ना मेरे को हाथ उठाने का शौक है. मैं अपने काम से काम रखता हूं. मैं चलता हूं नॉर्मल. और जो फोटो खिंचवाने को कहते है, हम खिंचवाते है आराम से.

undefined

एलिवश आगे कहते है. पर, जो कोई पीछे से कमेंट पास करता है, उसको नहीं बख्ता. आप देख सकते हैं, हमारे साथ पुलिस और कमांडो थे. ऐसा नहीं है कि हमने कुछ ग़लत किया है. ये व्यक्तिगत था.

undefined

बिगबॉस 17 विनर एल्विश कहते है, उन्होंने मुझ पर व्यक्तिगत कटाक्ष किया, मैंने जाकर उन्हें थप्पड़ मारा. मुझे कोई पछतावा नहीं है. ऐसा ही हूं मैं. उन्होंने गालियां दीं और मैंने अपने स्टाइल में रिएक्ट किया.

undefined

एल्विश यादव गुरुग्राम के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी शिक्षा एमिटी इंटरनेशनल स्कूल से हासिल की. उन्होंने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से बीकॉम में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने 2016 में यूट्यूबिंग शुरू की और कुछ ही समय में उन्हें दर्शकों से काफी प्यार मिलने लगा.

Also Read: सांपों के जहर वाली रेव पार्टी पर Elvish Yadav ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘अगर मेरी भागीदारी मिली तो…’
undefined

एल्विश वह अपने वीडियो में हरियाणवी लहजे के लिए लोकप्रिय हुए. फरवरी 2018 तक यूट्यूब पर उनके 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हो गए और 2019 तक उनके चैनल पर 4 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हो गए.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola