अरमान मलिक के बेटे चीकू की पायल ने चप्पलों से कर दी पिटाई, बोली- तू बड़ा होकर गाड़ियां चोरी.. जानें पूरा मामला

यूट्यूबर अरमान मलिक के वीडियोज का फैंस को इंतजार रहता है. इन-दिनों एक्टर अपने न्यू बोर्न बेबी के साथ एंजॉय कर रहे हैं. हालांकि अब लेटेस्ट ब्लॉग में हमे देखने को मिला कि पायल ने बेटे चीकू की चप्पल से जमकर पिटाई की है.
पॉपुलर यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. लोग उनकी फैमिली के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. यूट्यूबर भी हर दिन की अपडेट्स ब्लॉग के जरिए फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. उनकी दो वाइफ हैं, कृतिका और पायल मलिक. दोनों हाल ही में मां बनी है. जहां पायल ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है, वहीं कृतिका ने बेटे को जन्म दिया है. सभी अभी अपने बच्चों संग एंजॉय कर रहे हैं. अब लेटेस्ट ब्लॉग में हमे देखने को मिलता है कि कैसे पायल ने बेटे चीकू की जमकर पिटाई कर दी.
दरअसल अरमान मलिक का बेटा चीकू उर्फ चिरायू भी स्कूल के साथ-साथ डेली व्लॉगिंग करता है. लेटेस्ट वीडियो में नितिन चाचू ने खुलासा किया है कि चीकू ने स्कूल में चोरी की है. उसने किसी बच्चे की किताबें चोरी कर घर ले आई. ये बात सुनकर पायल गुस्से से आग बबूला हो गई और पूछने लगी कि आपको ये सब किसने सिखाया. जिसके बाद चीकू ने कहा कि कृतिका मम्मा ने चोरी करना सिखाया है.
हालांकि ये बात सुनकर कृतिका ने कहा कि मैंने ये सब कुछ नहीं सिखाया, बस कुछ कहानियां बचपन में सुनाई. हालांकि चीकू की इस हरकत पर पायल गुस्सा हो जाती है और चप्पल से उसकी पिटाई करना शुरू कर देती है. वह कहती है कि आज जो तूने किया है, वो काफी गंदा काम है. आज स्कूल में चोरी… कल तो घर के पैसे चोरी करेगा. यही नहीं जरूरत पड़ी तो गाड़ियां बेच देगा. चीकू से पायल कहती हैं, ”आपकी क्लास टीचर को पता चलेगा तो हमारे परिवार की कितनी बदनामी होगी सब सोचेंगे कि इतने बड़े यूट्यूबर होकर हमलोग बच्चों को चोरी करना सिखाते हैं.
Also Read: The Kerala Story: विपुल शाह ने द केरल स्टोरी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- द कश्मीर फाइल्स’ के साथ हमारा कोई..
बाद में चीकू के मैंडल को कृतिका कॉल करती है और कहती है कि चीकू ने किसी बच्चे की किताबें चोरी की है. ये सुनकर मैंडल गुस्सा हो जाती है और कहती है, ये सब क्या है. हालांकि कृतिका मैंम को सॉरी बोलती है और कहती है कि आगे से ऐसा नहीं होगा. प्रेग्नेंसी की वजह से चीकू पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे. हालांकि अब पूरा ख्याल रखेंगे. बाद में पायल का जब गुस्सा शांत होता है, तो वह बेटे को समझाती है कि मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं, लेकिन आप कुछ गलत करोगे, तो गुस्सा आएगा ही न.. आपको सही रास्ते पर ले जाना मेरी जिम्मेदारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










