Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के प्यार में अरमान हुआ क्लीन बोल्ड, रूही के लिए वापस आएगा रोहित

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के प्यार में अरमान हुआ क्लीन बोल्ड, रूही के लिए वापस आएगा रोहित

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में कई बड़े ट्विस्ट और टर्न आने वाले है. जहां अरमान को एक पार्टी के लिए अभीरा और रूही दोनों कपड़े देती हैं. हालांकि अरमान अपनी वाइफ की पसंद के कपड़ों को चुनता है. जिससे रूही परेशान हो जाती है.

विज्ञापन

समृद्धि शुक्ला, शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे स्टारर टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन दिल जीत रहा है।. चाहे वह अभीरा की हरकतें और वन-लाइनर हों, अरमान की देखभाल करने की आदत हो या रूही की अभीरा के प्रति नफरत की भावना हों. मेकर्स दर्शकों को बांधे रखने के लिए हर दिन नए और दिलचस्प ट्विस्ट पेश कर रहे हैं. धीरे-धीरे अरमान और अभीरा करीब आ रहे हैं. दूसरी ओर, रूही अरमान को पाने के लिए कई तरह के प्लान बना रही है और दोनों को दूर करने की कोशिश में जुट गई है. अब अपकमिंग एपिसोड में, हम रूही (प्रतीक्षा होनमुखे) को पोद्दार हवेली में लौटते हुए देखेंगे. जहां हर कोई खुश हो जाता है, वहीं उसके अचानक वापस आने पर सवाल भी करता है. रूही बताती है कि अरमान ने उसे समझाया. हालांकि, रूही यह विश्वास करके वापस आ गई है कि अरमान (शहजादा धामी) अभी भी उससे प्यार करता है.

अभीरा को पता चली अरमान की सच्चाई

दूसरी ओर, अरमान रूही से दूर रहने की ठान लेता है. अभीरा अपने पति को बताती है कि उसने उसे ‘एक लड़की’ के साथ देखा था. अरमान शॉक्ड हो जाता है और आधा सच बताता है. वह स्वीकार करता है कि वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ था, लेकिन यह नहीं बताता कि वह रूही के साथ था. अभिरा (समृद्धि शुक्ला) समझ जाती है और आगे बढ़ जाती है.

अरमान को रुही से ज्यादा अभिरा पसंद है?

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि रूही अरमान को पार्टी के लिए कपड़े देती है. वह कहती है कि कोई भी उससे नजरें नहीं हटा पाएगा. वह उन्हें काला टीका भी लगाती हैं. बाद में, अभीरा उसे दूसरा आउटफिट देती है. अरमान कंफ्यूज हो जाता है कि क्या करें. हालांकि बाद में वह अपनी वाइफ का चुना हुआ ड्रेस पहनता है और अपने भाईयों को भी बताता है कि अभीरा की च्वाइस अच्छी है. क्या रूही ये सब देखकर टूट जाएगी या फिर वह कोई नया गेम प्लान बनाकर अपनी बहन को सताएगी.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही और अरमान एक साथ करेंगे रोमांटिक टाइम स्पेंड, अभीरा का टूटेगा दिल

ये रिश्ता क्या कहलाता है की क्या है कहानी

ये रिश्ता क्या कहलाता है सबसे ज्यादा देखे जाने वाले हिंदी टीवी शो में से एक है. राजन शाही द्वारा निर्मित शो को बहुत सारे फैंस उत्सुकता से देखते हैं. वर्तमान में, समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी मेन लीड में नजर आ रहे हैं. इससे पहले हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ इस रोल में थे. हालांकि लीप के बाद उन्होंने सीरियल को अलविदा कह दिया. समृद्धि अभीरा की भूमिका निभाती हैं. वह अक्षरा और अभिमन्यु की बेटी हैं. यह अक्षरा की अंतिम इच्छा थी कि अभीरा की शादी अरमान से हो. शादी के बाद से दोनों एक ही छत के नीचे रह रहे हैं, लेकिन पति-पत्नी की तरह नहीं. अभीरा को अपने परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बिठाने में बहुत परेशानी हो रही है, जो उसे स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं. इधर रूही की शादी रोहित पोद्दार से हुई है, जो अरमान के भाई हैं. हालांकि, उसके मन में अरमान के लिए फीलिंग्स हैं और वह उसके साथ रहना चाहती है. रोहित लापता हो गया है और वह इस मौके का इस्तेमाल अरमान के करीब आने के लिए कर रही है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है का नया प्रोमो

ये रिश्ता क्या कहलाता है के नये प्रोमो के अनुसार, अरमान और रूही को किसी का कॉल आता है और फिर दोनों अस्पताल पहुंचते है. वहां दोनों एक आदमी को पट्टी बांधे बिस्तर पर लेटा देखते है. रूही को विश्वास था कि अरमान उसके पास दोबारा वापस आ जाएगा, लेकिन रोहित के वापस आने से चीजें एक बार फिर से बदल जाएगी. क्या रोहित वापस आने के बाद रूही के साथ अपनी शादी रद्द कर देगा. क्या रोहित, अरमान और रूही को फिर से मिलाएगा? हालांकि जैसी रोहित की हालत है, उससे ये भी लगता है कि उसकी याददाश्त चली जाएगी. अब ये सारे सवाल आने वाले एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद रता चलेगा.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही के शो में लौटा ये पुराना किरदार, रूही-अरमान का सच आएगा सबके सामने?

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola