Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert : बड़ा ट्विस्‍ट! कीर्ति और नक्ष का तलाक, इस बात से घबराई नायरा

Updated at : 05 Nov 2020 2:41 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert : बड़ा ट्विस्‍ट! कीर्ति और नक्ष का तलाक, इस बात से घबराई नायरा

yeh rishta kya kehlata hai spoiler alert naksh and keerti head for divorce naira panicked by this reason upcoming episode bud : सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में बड़ा ट्विस्‍ट आनेवाला है. जारी ट्रैक के अनुसार, कार्तिक और नायरा अपने बच्चों के झगड़ों से परेशान है और उन्‍होंने सभी को बड़ी सजा दे डाली है. इस बीच नक्ष और कीर्ति के तलाक के फैसले ने उन्हें करारा झटका दिया है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert : सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में बड़ा ट्विस्‍ट आनेवाला है. जारी ट्रैक के अनुसार, कार्तिक और नायरा अपने बच्चों के झगड़ों से परेशान है और उन्‍होंने सभी को बड़ी सजा दे डाली है. इस बीच नक्ष और कीर्ति के तलाक के फैसले ने उन्हें करारा झटका दिया है. नक्ष और कीर्ति के बीच सिचुएशन ज्‍यादा बिगड़ती है और वे एकदूसरे को समय पर अदालत पहुंचने के बारे में याद दिलाते हैं.

कार्तिक और नायरा उनके झगड़े को सुलझाने और सब कुछ ठीक करने का फैसला करते हैं. नायरा कृष को लेकर घबराई हुई है कि कीर्ति और नक्ष के तलाक से इस बच्‍चे को कई परिणाम भुगतने पड़ेंगे. कार्तिक और नायरा, नक्ष और कीर्ति की शादी को टूटने से बचाने के लिए अपने नए मिशन का प्‍लान बनाते हैं.

नक्ष और कीर्ति दोनों ही मुश्किल दौर का सामना कर रहे हैं. हालांकि, कृष के लिए भी दोनों अब एकसाथ नहीं रहना चाहते. नायरा, दोनों के तलाक से काफी परेशान है क्‍योंकि वह लगातार दोनों को करीब लाने की कोशिश कर रही है. उसे लगा था कि कृष के लौटने के बाद दोनों अपने बेटे के लिए शायद एक हो जाएं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. क्‍या नायरा और कार्तिक, इस तलाक को रोक पाएंगे? क्‍या नायरा, नक्ष और कीर्ति की गलतफहमी को दूर कर पाएगी?

आपने देखा कि कायरव और अक्षरा लापता हो जाते हैं. लेकिन फिर दोनों ट्रक ड्राईवर के साथ घर लौट आते हैं. कार्तिक और नायरा, कायरव से पूछते हैं कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया. कायरव उन्हें बताता है कि वह कृष्णा को घर से बाहर निकालना चाहता था. यह कार्तिक और नायरा को परेशान करता है और इसलिए दोनों मिलकर एक कड़ा फैसला लेते हैं कि अब से कायरव, कृष, कृष्णा और वंश एक दूसरे से बात नहीं करेंगे और कोई भी अक्षरा के करीब नहीं जाएगा.

Also Read: सपना चौधरी ने ऐसे मनाया करवा चौथ, शादी के बाद पहली बार पति संग तसवीरें आई सामने, यहां देखें PHOTOS

कार्तिक अपने परिवार को लगातार यह समझाने की कोशिश कर रहा है कि उन्‍होंने कृष्‍णा को क्यों अपनाया है. गोयनका परिवार इस बात से नाराज है कि दूसरी बार पेरेंट्स बनने के बाद क्‍यों नायरा और कार्तिक ने कृष्‍णा को गोद लिया है. वह दोनों से बेहद नाराज हैं. उन्‍हें ऐसा लगता है कृष्‍णा की वजह से ही गोयनका परिवार में परेशानियां आ रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola