Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert : कायरव और वंश की वजह से आदित्‍य की मौत! सदमे में नायरा

Updated at : 06 Nov 2020 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert : कायरव और वंश की वजह से आदित्‍य की मौत! सदमे में नायरा

yeh rishta kya kehlata hai spoiler alert krish vansh held responsible behind aditya death naira shocked upcoming episode bud : सीरियल 'ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के आनेवाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्‍ट आनेवाला है. कार्तिक और नायरा सभी बच्चों कृष, कृष्णा, कायरव और वंश को अच्छा सबक सिखाते हैं. अब उन सभी ने एकदूसरे का समर्थन करने और एकसाथ रहने का वादा किया है. लेकिन इधर, कृष परेशान है क्योंकि उसके पेरेंट्स नक्श और कृष का तलाक हो रहा है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert : सीरियल ‘ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के आनेवाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्‍ट आनेवाला है. कार्तिक और नायरा सभी बच्चों कृष, कृष्णा, कायरव और वंश को अच्छा सबक सिखाते हैं. अब उन सभी ने एकदूसरे का समर्थन करने और एकसाथ रहने का वादा किया है. लेकिन इधर, कृष परेशान है क्योंकि उसके पेरेंट्स नक्श और कृष का तलाक हो रहा है.

कृष आदित्य से बात करने और मामले को सुलझाने का प्‍लान बनाता है. वह कीर्ति के फोन से आदित्य का कॉन्‍टैक्‍ट नंबर निकालने की कोशिश करता है. कृष आदित्य को फोन करता है और नक्श और कीर्ति के तलाक के मामले को सुलझाने के लिए मिलने को कहता है. कृष, कृष्णा, कायरव और वंश बड़ी भूल कर बैठते हैं. वह घर में किसी को बिना बताए आदित्य से मिलने जाते हैं. आदित्य इसका फायदा उठाने की कोशिश करता है.

कायरव, कृष और वंश की आदित्य के खलनायक इरादों को पर्दाफाश करने का प्‍लान करते हैं. आदित्य, कृष को किडनैप करने की कोशिश करता है. लेकिन कायरव, कृष और वंश ने कृष को बचाने के लिए आदित्‍य का सामना करते हैं. लेकिन अब गोयनका और सिंघानिया परिवार में एक बड़ा तूफान आनेवाला है.

बच्चों के साथ खींचातानी में आदित्य मंदिर के मंच के किनारे से नीचे गिर जाता है और उसकी मौत हो जाती है. अब ऐसे में इस कहानी अब कृष, वंश और कायरव फंसनेवाले हैं. अब जब इन बच्‍चों के बारे में दोनों परिवारों को पता चलेगा तो क्‍या तूफान आएगा? क्‍या कीर्ति और नक्‍श का तलाक रूक पाएगा? नायरा और कार्तिक का इस खुलासे के बाद क्‍या होगा? यह तो आनेवाले एपिसोड में ही पता चल पाएगा.

Also Read: TRP Report : ‘अनुपमा’ और ‘कुंडली भाग्‍य’ का जलवा बरकरार, नंबर 4 पर बड़ा बदलाव, जानें नंबर 1 पर कौन सा सीरियल?

नक्ष और कीर्ति दोनों ही मुश्किल दौर का सामना कर रहे हैं. हालांकि, कृष के लिए भी दोनों अब एकसाथ नहीं रहना चाहते. नायरा, दोनों के तलाक से काफी परेशान है क्‍योंकि वह लगातार दोनों को करीब लाने की कोशिश कर रही है. उसे लगा था कि कृष के लौटने के बाद दोनों अपने बेटे के लिए शायद एक हो जाएं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. क्‍या नायरा और कार्तिक, इस तलाक को रोक पाएंगे? क्‍या नायरा, नक्ष और कीर्ति की गलतफहमी को दूर कर पाएगी?

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola