Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा-अरमान के फेवरेट सीन पर समृद्धि शुक्ला का खुलासा, बोलीं- हम साथ में…

Updated:
विज्ञापन
Yeh rishta kya kehlata hai

Yeh rishta kya kehlata hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीरा की भूमिका में समृद्धि शुक्ला दिखाई देती हैं. उनकी एक्टिंग की दुनिया फैन है. एक्ट्रेस ने अपनी मासूमियत से लाखों फैंस बनाए हैं. अब उन्होंने अभीरा और अरमान की जोड़ी पर बात की है.

विज्ञापन

समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीरा और अरमान के रूप में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज किया है. शो की नई पीढ़ी की कहानी अब सबका ध्यान खींच रही है. समृद्धि को अब अभीरा के रूप में दर्शक पसंद कर रहे हैं और वह टेली टाउन की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक है. उन्होंने हिना खान, शिवांगी जोशी और प्रणाली राठौड़ के बाद ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे बड़े शो को बखूबी आगे बढ़ाया है. शहजादा धामी के साथ उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री ने सभी ने काफी ज्यादा पसंद किया. दोनों ऑनस्क्रीन काफी प्यारे लग रहे हैं. अब एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अरमान संग काम करने पर बात की है.

अरमान संग काम करने पर अभीरा ने कही ये बात

अभीरा और अरमान के सीन हमेशा बहुत प्यारे होते हैं. जब हम उनकी कहानी देखते हैं, तो कभी भी कोई सीन ऐसा नहीं होता है, जो उदासी भरा हो या फिर मन करें कि चैनल चेंज कर दें. वे खुश और जिंदादिल जोड़े हैं और उनकी कहानी देखना बहुत सकारात्मक लगता है. अब, समृद्धि शुक्ला ने शो में अभीरा और अरमान के अपने पसंदीदा सीन के बारे में खुलासा किया है. पिंकविला से बात करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी किरदार का एक ग्राफ होता है और यही मजेदार हिस्सा है. उन्होंने साझा करते हुए कहा कि यह कहना अनुचित होगा कि वह भावनात्मक सीन्स का आनंद लेती हैं जिन्हें वह अच्छा करती हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि इमोशनल सीन्स में मेरी एक्टिंग उभर कर आती हैं.

अभीरा-अरमान के फेवरेट सीन के बारे में समृद्धि शुक्ला ने किया खुलासा

उन्हें उन सीन्स के लिए अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. उन्होंने कहा कि ऐसे जीवंत और मजेदार सीन डेली सोप के भारी-भरकम सीन्स के बीच राहत देने का काम करते हैं. उन्होंने आगे कहा कि अब तक के बेस्ट सीन्स में से एक वह है जब अभीरा अरमान को सब कुछ समझाती है और वह मुंह पर टेप लगाकर उससे सॉरी कहता है. उन्होंने कहा, “वह एक बड़ा डायलॉग था, जो मैंने एक ही बार में किया और मैंने हर भावना को महसूस किया.”

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान-अभीरा की जिंदगी को तबाह करेगा ये शख्स, रूही के साथ बनाएगा खतरनाक प्लान

सीरियल में ये कैरेक्टर्स मचा रहे हैं धमाल

ये रिश्ता क्या कहलाता है शो की बात करें तो इसमें शिवम खजूरिया, श्रुति उल्फत, श्रुति रावत, संदीप राजोरा, प्रीति अमीन, प्रीति पुरी चौधरी, गौरव शर्मा, सिद्धार्थ वासुदेव, सलोनी संधू, ऋषभ जयसवाल, सिकंदर खरबंदा, शेरोन वर्मा, मंथन सेतिया और प्रतीक्षा होनमुखे भी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हम शो में अभीर बिड़ला के रूप में तारक मेहता का उल्टा चश्मा स्टार राज अनादकट को भी देख सकते हैं.

ये रिश्ता क्या कहलाता है के बारे में

ये रिश्ता क्या कहलाता है ने कुछ महीनों पहले ही लीप लिया है. समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी नए प्रमुख कलाकारों के रूप में शामिल हुए. समृद्धि ने अभीरा की भूमिका निभाई है और शहजादा ने अरमान की भूमिका निभाई है. प्रतीक्षा होनमुखे शो में रूही की भूमिका निभाती हैं. यह एक तरह का लव ट्रायंगल है. अभीरा और अरमान की जबरन शादी हो चुकी है, लेकिन हर गुजरते दिन के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं. हालांकि, रूही अभी भी अरमान से प्यार करती है और उसका ध्यान आकर्षित करने के लिए कुछ भी कर सकती है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में आएंगे कई ट्विस्ट

सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में हम रूही को अरमान का ध्यान आकर्षित करने के लिए पत्नी की भूमिका निभाते हुए देखेंगे. वह उसकी शर्ट आयरन करती नजर आ रही है क्योंकि उसे एक जरूरी मीटिंग में जाना है. हालांकि अरमान रूही को ये सब करता देख शॉक्ड हो जाता है. वह थोड़ा असहज महसूस करता है. इधर अभीरा भी अपने पति के साथ अच्छा समय बिताती है और दोनों बालों में चंपी करने के दौरान एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताते हैं.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की अभीरा का कौन है बॉयफ्रेंड, इस शख्स संग डेटिंग की उड़ी थी अफवाह

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola