ePaper

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की 'नायरा' की बोल्ड तसवीर वायरल, फैंस बोले- इंटरनेट पर आग...

Updated at : 10 Dec 2020 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की 'नायरा' की बोल्ड तसवीर वायरल, फैंस बोले- इंटरनेट पर आग...

Shivangi Joshi bold photo : टीवी शो ये 'रिश्ता क्या कहलाता है' की मुख्य कलाकार नायरा यानी शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है. शिवांगी काफी स्टाइलिश औऱ ग्लैमरस तसवीरें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती है. इन दिनों एक्ट्रेस की एक तसवीर पर फैंस मर-मिटे है.

विज्ञापन

Shivangi Joshi bold photo : टीवी शो ये ‘रिश्ता क्या कहलाता है’ की मुख्य कलाकार नायरा यानी शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है. शिवांगी काफी स्टाइलिश औऱ ग्लैमरस तसवीरें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती है. इन दिनों एक्ट्रेस की एक तसवीर पर फैंस मर-मिटे है.

शिवांगी जोशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तसवीर पोस्ट की है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही है. स्टाइलिश ब्लैक कलर के टॉप में वो काफी हॉट लग रही है. उनके खुले बाल उन्हें और भी हसीन बना रहे है. एक्ट्रेस की इस अदा पर फैंस क्रेजी हो रहे है.

https://www.instagram.com/p/CIQPQ9mjvD6/

एक्ट्रेस की इस दिल चुरा लेनी वाली तसवीर पर फैंस ताबड़तोड़ कमेंट्स कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘आपके तसवीर पोस्ट करने का बेताबी से इंतजार कर रहा था.’ एक ने लिखा, ‘हाय दिल ले लिया.’ एक ने लिखा, ‘इस ड्रेस में आप कमाल लग रही है’. एक ने लिखा, ‘इंटरनेट पर आग लगा देगी ये तसवीरें आपकी.’

https://www.instagram.com/p/CH5m8p_Dlzl/
https://www.instagram.com/p/CHfgJ8Njt_i/
Also Read: सपना चौधरी ने ग्रीन सूट में किया जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

‘इससे पहले शिवांगी की एक तसवीर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी, जिसमें वो किसी पूल में दिखी थी. इस तसवीर में एक्ट्रेस काफी हॉट दिख रही है. हालांकि शिवांगी की ये तसवीर लेटेस्ट नहीं थी, फिर भी फैंस को ये खूब पसन्द आई थी. बता दें कि शिवांगी जोशी के एक्टिंग करियर की बात करें तो साल 2013 में वह ‘खेलती है जिंदगी आंख मिचोली’ से डेब्‍यू किया था. इसके बाद वह ‘बेइंतहा’ में आयर हैदर के किरदार में नजर आईं.

https://www.instagram.com/p/BVwnxLKl1Mi/
https://www.instagram.com/p/CE4XBBOjlAr/

अभिनेत्री सीरियल ‘बेगुसराय’ में भी नजर आईं थी जिसमें उन्‍होंने पूनम ठाकुर का रोल निभाया था. इसके बाद साल 2016 से वह ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा के किरदार में नजर आ रही हैं. शिवांगी ’50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमेन इन द वर्ल्ड 2018′ की लिस्‍ट में में 5 वें नंबर पर थी जिसे ब्रिटेन के एक समाचार पत्र ने जारी किया था.

Also Read: समंदर के बीच बोल्ड अंदाज में नजर आईं हिना खान, बिकिनी में फोटो देख फैंस बोले- सर्दी में भी…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola