Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आएगा 6 साल का लीप, अलग होंगे अरमान-अभीरा, पूकी की नयी मां की होगी एंट्री

Updated:
विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें दिखाया गया कि शो में छह साल का लीप आने वाला है. लीप के बाद की कहानी काफी जबरदस्त होने वाला है. अभीरा और अरमान अलग हो जाएंगे.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में मेकर्स छह साल का लीप लेकर आ रहे हैं. लीप के बाद की कहानी क्या होगी, इसकी झलक भी सामने आ गई है. लीप के बाद रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला यानी अभीरा और अरमान अलग होने वाले हैं. हालांकि किस वजह से दोनों अलग होंगे, इसके पीछे की वजह सामने नहीं आई है. प्रोमो फैंस को इमोशनल कर देगा.

विज्ञापन

अलग हो जाएंगे अभीरा और अरमान फिर से

ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रोमो के शुरुआत में दिखाया जाता है कि अरमान लॉ छोड़कर आरजे बन जाता है. दूसरी तरफ अभीरा अपनी बेटी पूकी को याद करती है. पूकी का जन्मदिन होता है और अभीरा उसके लिए केक लाती है. वह कहती है कि ‘किस्मत ने क्यों मुझे मेरी बच्ची से अलग कर दिया? क्या गलती थी मेरी जो मुझे अकेले जीने पर मजबूर कर दिया?’ अरमान, अभीरा की फोटो देखकर उसे फाड़ कर फेंक देता है और कहता है वह उसकी परछाई अपनी बेटी पर कभी नहीं पड़ने देगा. अरमान के पास पूकी आती है और वह उससे तोहफे में मां मांगती है. तभी प्रोमो में एक नयी लड़की को दिखाया जाता है जो पूकी के साथ होती है.

कावेरी करेगी अभीरा का बचाव

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा पर बुरी मां होने का आरोप लगाता है. कावेरी, अभीरा का बचाव करती है. वह अरमान से कहती है कि अभीरा ने ही रूही का ���बसे ज्यादा ख्याल रखा था, जब वह मां बनने वाली थी. कावेरी कहती है अभीरा को पूकी की फ्रिक है. अरमान सवाल करता है कि क्या उसका प्यार पूकी के लिए फेक है. कावेरी कहती है कि वह एक मां के प्यार की बेइज्जती क्यों कर रहा है. वह पूकी को अभीरा को दे देती है.

यह भी पढ़ें– Border 2 Cast Fees: ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल की फीस ने मचाया गदर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ को मिला सिर्फ जेब खर्च

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola