Vaishali Thakkar: एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने लगाई फांसी, आखिरी पोस्ट में किया था जान देने का जिक्र!

Updated:
विज्ञापन

Vaishali Thakkar suicide ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर अब हमारे बीच नहीं रही. एक्ट्रेस ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस मामने की छानबीन में लग गई है. मीडिया रिपोर्टस की मानें तो पुलिस को उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है.

विज्ञापन

Vaishali Thakkar Suicide: ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर (Vaishali Thakkar Suicide) ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है. वैशाली ने कई पॉपुलर सीरियल्स में काम किया था. एक्ट्रेस की उम्र 30 साल थी. एक्ट्रेस ने इंदौर में अपने घर पर आत्महत्या की. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस बीच एक्ट्रेस का आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

वैशाली ठक्कर का आखिरी वीडियो

वैशाली ठक्कर ने इंदौर स्थित घर में फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली. एक्ट्रेस ने मौत से 5 दिन पहले एक वीडियो पोस्ट किया था, जो एक रील वीडियो है. इस वीडियो में वो कहती है, बेबी तुम्हारे लिए एक गाना गाउं. जिसके बाद वो गाती है, दिल, जिगर नजर क्या है, मैं तो तेरे लिए जान दे दूं. जिसके बाद पीछे से आवाज आती है, पहले मेरे 500 रुपए दे दो. हालांकि ये एक फनी वीडियो है.

पुलिस कर रही छानबीन

एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर का शव उनके इंदौर वाले घर से बरामद हुआ. मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएस अस्पताल भिजवा दिया है. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. वहीं, वैशाली ने यह रिश्ता क्या कहलाता है में संजना का रोल निभाया था. इसके अलावा वो ये वादा रहा, ये हैं आशिकी, ससुराल सिमर का, सुपर सिस्टर, लाल इश्क और विष और अमृत जैसे शोज में नजर आ चुकी है. उन्हें आखिरी बार टीवी शो रक्षाबंधन में दिखी थी.

इस वजह से एक्ट्रेस ने की सुसाइड!

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, पुलिस को संदेह है कि वैशाली ठक्कर ने लव मैटर को लेकर सुसाइड की है. पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है. पिछले साल वैशाली ठक्कर ने डॉक्टर अभिनंदन सिंह से सगाई की थी. ये एक प्राइवेट फंक्शन था, जिसमें उनके परिवार वाले शामिल हुए थे. एक्ट्रेस ने रोका फंक्शन का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. हालांकि एक्ट्रेस ने ये शादी कैंसिल कर दी थी. इसके पीछे की वजह उन्होंने फैंस से शेयर नहीं की थी. वैशाली ने रोका वाली वीडियो बाद में अपने इंस्टा से हटा दिया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola