ePaper

मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की जोड़ी फिर दिखेगी साथ-साथ, इस प्रोजेक्ट का होंगे हिस्सा

Updated at : 04 Nov 2021 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
Shivangi Joshi

Shivangi Joshi

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मोहसिन खान और शिवांगी जोशी जल्द ही एक बार फिर साथ काम करने के लिए तैयार है. दोनों ओटीटी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनते नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के फेवरेट जोड़ी मोहसिन खान (Mohsin Khan) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने कुछ समय पहले ही इस शो को अलविदा कहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि सीरियल में कुछ भारी बदलाव होने वाला था. शो की कार्तिक और नायरा की प्यारी जोड़ी के टूटने से फैंस के बीच काफी निराशा हो गई थी. वह शो में इन-दोनों को काफी मिस करने लगे थे. अब उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है.

मोहसिन और शिवांगी जल्द ही कुछ नए प्रोजेक्ट्स में साथ दिखेंगे. मोहसिन के करीबी सूत्रों की मानें तो एक्टर एक ही टाइप के रोल करके थक गए थे. जिसके बाद वह अब कुछ नया करना चाहते थे. जिसके बाद उन्हें प्रोड्यूसर राजन शाही का साथ मिल गया हैं. जल्द ही मोहसिन जैस्मिन भसीन के साथ एक म्यूजिक वीडियो का हिस्सा होंगे.

https://www.instagram.com/p/CV0BR4FJOpv/

इसके बाद वह और शिवांगी की जोड़ी ओटीटी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनते नजर आ सकते हैं. वहीं दोनों एक फैमिली ड्रामा सीरियल में भी नजर आ सकते हैं. इसकी पुष्टि मोहसिन के सोशल मीडिया पोस्ट से हुई है. पोस्ट में वे राजन शाही को बेस्ट विशेज दे रहे हैं. जिससे सभी क्यास लगा रहे हैं कि जल्द ही कुछ अच्छा और बड़ा होने वाला है.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai शो छोड़ने के बाद ‘कार्तिक’ का ये है प्लान, मोहसिन खान ने किया खुलासा

आपको बता दें कि शिवांगी जोशी इस समय दुबई में अपनी छुट्टियां मना रही हैं. वहां से एक्ट्रेस अपने फैंस के लिए कई ग्लैमरस फोटोज भेज रही हैं. वहीं फैंस उनकी फोटोज और बदले हुए रुप को काफी पसंद भी कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक दोनों में किसी ने भी नए प्रोजेक्ट को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.

कहा ये भी जा रहा था कि दोनों बिग बॉस 15 का हिस्सा बनेंगे, लेकिन मोहसिन ने इसे खारिज कर दिया. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर पहली बार किसी म्यूजिक वीडियो में जैस्मीन के साथ दिखाई देंगे. वीडियो की शूटिंग राजस्थान में होगी.

Also Read: इन महंगी चीजों की मालकिन हैं ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की नायरा, लिस्ट में Jaguar शामिल

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola