Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा का जन्मदिन मनाएगी अभीरा, मनीष को लगेगा तगड़ा झटका

Updated:
विज्ञापन
Rajan Shahi on TRP of Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Rajan Shahi on TRP of Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम अभीरा और अरमान को एक दूसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंट करते हुए देखेंगे. इसके अलावा अभीरा अपनी मां अक्षरा का बर्थडे मनाएगी.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल्स में लव ट्राएंगल हमेशा ध्यान खींचते हैं. दर्शक बड़े ही चाव से इसे देखना पसंद करते हैं. फिलहाल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान, अभीरा और रूही के बीच का लव ट्राएंगल सभी को स्क्रीन से बांधे हुए है. शो में जहां रोहित पुरोहित अरमान का किरदार निभा रहे हैं, अभीरा का किरदार समृद्धि शुक्ला और रूही का किरदार गर्विता सिधवानी ने निभाया है. तीनों को जनता का प्यार मिल रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में, हम देखते हैं कि वे तीनों ऑफिस के अंदर बंद हो जाते हैं. अभीरा, जो अरमान की पत्नी है, उसे ये सब देखकर काफी बुरा लगता है. वह अपने पति के करीब आने से रूही को रोकती है.


रूही से होगी अभीरा को जलन
रूही और अरमान शादी से पहले काफी अच्छे दोस्त थे. दोनों रिलेशनशिप में है. हालांकि, अब अरमान के मन में अभीरा के लिए फीलिंग्स आ गई है. भले ही उन्होंने फैसला किया है कि वे एक साल बाद अलग हो जाएंगे, लेकिन ऐसा लगता है कि वो दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए हैं. आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि रूही और अभीरा के बीच लड़ाई होगी. जहां रूही अपने पति के कान को खीचेगी, ये देखकर रूही बीच में आ जाएगी. लेकिन अभीरा उसे बीच में आने से रोकेगी. फिर एक कमरे में बंद होने पर अरमान को बहुत ठंड लगेगी. फिर अभिरा उसे अपना दुपट्टा देगी, दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर सो रहे होंगे, रूही अरमान के बगल में बैठेगी और उसके कंधे पर सोएगी. अभिरा को काफी जलन होगी. घर वापस आने पर अरमान को कंधे में दर्द होगा. अभिरा उससे मालिश करने की जिद्द करेगी.


मनीष को लगेगा बड़ा झटका!
इसके अलावा, आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अभीरा अक्षरा के जन्मदिन को कुछ खास करने के लिए एक सरप्राइज प्लान करेगी. भले ही अक्षरा अब नहीं रहीं, लेकिन अभीरा अपनी मां का जन्मदिन मनाना चाहती हैं. मनीष को भी अक्षरा की याद आ रही है. वह इस बात से अनजान है कि अक्षरा का निधन हो गया है और वह अपनी पोती से मिलना चाहता है. अक्षरा के जन्मदिन पर संभावना है कि मनीष को बड़ा झटका लगेगा और उन्हें पता चलेगा कि अक्षरा की मौत हो गई है.

Read Also – Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो से प्रतीक्षा होनमुखे को रिप्लेस करने पर गर्विता सिधवानी ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola