‘ये है मोहब्बतें’ फेम शिरीन मिर्जा ने पहली बार दिखाया बेटे का चेहरा, सोशल मीडिया पर छाया क्यूटनेस का जादू

Updated:
विज्ञापन

Shireen Mirza Son

Shireen Mirza: ‘ये है मोहब्बतें’ फेम शिरीन मिर्जा ने अपने बेटे हमजा का चेहरा पहली बार सोशल मीडिया पर दिखाया. बेटे के पहले जन्मदिन पर शेयर किए गए भावुक वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Shireen Mirza: टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका कोई शो नहीं, बल्कि उनका निजी जीवन है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बेटे हमजा का चेहरा पहली बार दुनिया के सामने साझा किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो गए.

विज्ञापन

बेटे के पहले जन्मदिन पर किया फेस रिवील

शिरीन मिर्जा और उनके पति हसन सरताज ने अपने बेटे हमजा के पहले जन्मदिन के खास मौके पर यह बड़ा खुलासा किया. दोनों ने एक भावुक रील वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें वे पहली बार अपने बेटे का चेहरा दुनिया को दिखाते नजर आए. जैसे ही वीडियो सामने आया, फैंस ने इस पर जमकर प्यार बरसाना शुरू कर दिया.

भावुक नोट के साथ शेयर किया वीडियो

वीडियो के साथ शिरीन मिर्जा ने एक भावुक कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपने बेटे को “दिल का सबसे कीमती हिस्सा” बताया. उन्होंने लिखा कि कैसे एक साल पलक झपकते ही बीत गया और यह एहसास उनके लिए खुशी और भावुकता दोनों लेकर आया है. उन्होंने अपने बेटे के लिए दुआ करते हुए लिखा कि वह हमेशा सुरक्षित और खुश रहे.

सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने छोटे हमजा की क्यूटनेस की तारीफ करते हुए उसे “बहुत प्यारा” बताया. वहीं टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी कमेंट कर शिरीन और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं. रुहानिका धवन और विन्नी धूपर जैसे कलाकारों ने भी पोस्ट पर प्यार जताया.

फैंस ने लुटाया आशीर्वाद

फैंस लगातार इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और कमेंट्स में छोटे हमजा पर अपना प्यार बरसा रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से ट्रेंड कर रहा है और शिरीन मिर्जा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं.

यह भी पढ़ें- जब लड़कों से मिले गिफ्ट्स की कीमत देखती थी अनुष्का शर्मा, हिसाब लगाकर करती ये काम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola