Miss India 2024 Nikita Porwal: जानें कौन हैं निकिता पोरवाल, जिनके सिर सजा मिस इंडिया 2024 का ताज

Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Oct 2024 9:02 AM

विज्ञापन

Femina miss India Nikita Porwal

मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल के सिर पर मिस इंडिया 2024 का ताज सज गया है. रेखा पांडे और गुजरात की आयुषी ढोलकिया प्रतियोगिता में प्रथम और दूसरी रनर-अप पर बनी. आपको बताते हैं निकिता पोरवाल कौन हैं.

विज्ञापन

Femina Miss India 2024 Winner: फेमिना मिस इंडिया 2024 को विनर मिल चुका है. मिस इंडिया 2024 का ताज मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल ने अपने नाम कर लिया है. उन्हें क्राउन फेमिना मिस इंडिया 2023 की विनर नंदिनी गुप्ता ने पहनाया. 16 अक्टूबर की रात मुंबई के वर्ली में मिस इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले हुआ. इस स्टार-स्टडेड इवेंट में नेहा धूपिया, संगीता बिजलानी, नेहा धूपिया और राघव जुयाल भी नजर आए. अब निकिता मिस वर्ल्ड में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी. चलिए आपको बताते हैं निकिता पोरवाल कौन हैं.

कौन हैं निकिता पोरवाल ज‍िसने जीता मिस इंडिया 2024 का ताज

फेमिना मिस इंडिया 2024 की वनर निकिता पोरवाल बन गई है. रेखा पांडे दूसरे स्थान पर रही, जबकि गुजरात की आयुषी ढोलकिया सेकंड रनर-अप रही. निकिता उज्जैन की रहने वाली है और उन्होंने बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री ली है. 18 साल की उम्र में उन्होंने अपने एक्टिंग की शुरूआत की. वो एक टीवी एंकर भी रह चुकी हैं. निकिता ने करीब 60 से ज्यादा ड्रामा में काम किया है और साथ ही ‘कृष्ण लीला’ नामक 250 पन्नों का ड्रामा भी लिखा है. इसके अलावा वह एक फीचर फिल्म का हिस्सा है, जो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है. जल्द ही इंडिया में इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा.

निकिता पोरवाल इंस्टाग्राम पर नहीं है ज्यादा एक्टिव

निकिता पोरवाल को पेंटिग का भी शौक है. वहीं, वह इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती. उनके इंस्टा पर सिर्फ 5 हजार फॉलोअर्स है. हालांकि अब फेमिना मिस इंडिया 2024 बनने पर उनके फॉओलर्स तेजी से बढ़ने लगे है. वहीं, फेमिना मिस इंडिया 2024 में डिजाइनर निकिता म्हैशालकर, अभिनेत्री संगीता बिजलानी, निर्देशक अनीस बज्मी, अभिनेता और पूर्व ब्यूटी क्वीन नेहा धूपिया, कोरियोग्राफर बोस्को मार्टिस और निर्देशक मधुर भंडारकर शामिल थे. इसके अलावा राघव जुयाल और गायत्री भारद्वाज भी शो का हिस्सा बने.

Also Read : मुनव्वर फारूकी के बाद बॉलीवुड की इस पॉपुलर सिंगर को मिली धमकी, निहंग सिंह बोले- नहीं माने तो सबक सिखाएंगे

Also Read : Liam Payne: One Direction के पूर्व सदस्य लियाम पायने की बालकनी से गिरकर मौत, आखिरी पोस्ट देख आंखों में आ जाएंगे आंसू

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola