Dipika Kakar: जब दीपिका कक्कड़ अपनी शादी में शोएब पर गई थी भड़क, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की लव स्टोरी काफी खास है. दोनों की मुलाकात ससुराल सिमर का के सेट पर हुई और फिर उनमें दोस्ती हो गई. जिसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई.
सीरियल ससुराल सिमर का फेम दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) जल्द ही मां बनने वाली है. एक्ट्रेस के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने इस गुडन्यूज के बारे में कुछ समय पहले ही फैंस को बताया था. इस दौरान लगातार दीपिका अपने हेल्थ को लेकर अपने ब्लॉग से यूजर्स को अपडेट दे रही है. आज आपको बताते है शोएब से शादी के दौरान एक्ट्रेस उनपर काफी नाराज हो गई थी. जिसके बाद एक्टर ने उन्हें काफी मनाया था.
दरअसल, दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की लव स्टोरी काफी खास है. दोनों की मुलाकात ससुराल सिमर का के सेट पर हुई और फिर उनमें दोस्ती हो गई. जिसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. कपल ने एक-दूसरे को 3 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और 22 फरवरी 2018 को उन्होंने शादी कर लिया. शादी के लिए एक्ट्रेस ने इस्लाम धर्म अपनाया था.
शोएब इब्राहिम संग शादी के दौरान दीपिका एक बात की वजह से उनपर भड़क गई थी. हुआ ये था कि संगीत फंक्शन से पहले एक्ट्रेस ने शोएब के लिए दो सलवार बनवाया था. संगीत फंक्शन में काम ज्यादा होने की वजह से शोएब शाम को वो सलवार बदलना भूल गए थे. इस वजह से एक्ट्रेस उनसे नाराज हो गई थी. जिसके बाद शोएब ने अपनी होने वाली पत्नी को बड़े प्यार से मनाया था.
Also Read: टूटी दीपिका कक्कड़ की पहली शादी, फिर शोएब से किया निकाह, यूजर्स ने इस वजह से किया था एक्ट्रेस को खूब ट्रोल
कुछ समय पहले दीपिका कक्कड़ का एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में दीपिका एक शख्स पर नाराज हो गई थी. हुआ यूं था कि दीपिका कक्कड़ अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ दादासाहेब फाल्के आइकन अवार्ड्स में शामिल हुई थी. जब वो फंक्शन से बाहर आने लगी तो उनका पैर अचानक फिसल गया. पैर फिसलते ही उनके साथ चल रहे एक फैन ने उन्हें संभालने की कोशिश की. इसपर एक्ट्रेस नाराज हो गई और उस शख्स से उन्होंने कहा मैं ठीक हूं, मुझे टच मत करो. एक्ट्रेस के इस बर्ताव को देखकर यूजर्स ने उनपर नाराज हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










