Yeh Kaali Kaali Ankhein 2: प्यार, जूनून और विश्वासघात… नेटफ्लिक्स की इस पॉपुलर थ्रिलर सीरीज का धांसू ट्रेलर रिलीज
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 14 Nov 2024 4:20 PM
Yeh Kaali Kaali Ankhein
Yeh Kaali Kaali Ankhein 2: ताहिर राज भसीन, आंचल सिंह, श्वेता त्रिपाठी स्टारर सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज 'ये काली-काली आंखें 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर में एक बार फिर प्यार, जूनून और विश्वासघात की झलक देखने को मिल रही है.
Yeh Kaali Kaali Ankhein 2: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर रोमांटिक सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज ‘ये काली-काली आंखें’ अपने सीजन 2 के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है. आज 13 नवंबर, 2024 को इस सीरीज का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. जिसमें एक बार फिर ताहिर राज भसीन, आंचल सिंह और श्वेता त्रिपाठी के बीच लव ट्राएंगल और थ्रिल देखने को मिल रहा है. लेकिन अब इस सीरीज में एक और पॉपुलर नाम जुड़ गया है, जिसे जानने के बाद आपकी एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ जाएगी. दरअसल, अब सीजन 2 में गुरमीत चौधरी की एंट्री हो चुकी है. ऐसे में अगर आप भी सीजन 2 का लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं, तो आइए बताते हैं कब यह सीरीज स्ट्रीम होगी.
ये काली-काली आंखें 2 की रिलीज डेट जानने से पहले यहां देखें सीरीज का ट्रेलर-
ये काली-काली आंखें 2 का ट्रेलर रिलीज
नेटफ्लिक्स ने पॉपलुर वेब सीरीज ‘ये काली-काली आंखें 2′ का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रिलीज किया है. इस ट्रेलर को शेयर करते हुए नीचे कैप्शन लिखा, मोहब्बत नहीं अब जुनून का सीजन आ गया है.’
कैसा है ‘ये काली-काली आंखें 2’ का ट्रेलर?
ये काली-काली आंखें 2 का ट्रेलर सस्पेंस, एक्शन और थ्रिल से भरा है. सीजन 2 के इस धमाकेदार ट्रेलर की शुरुआत पूर्वा अवस्थी से होती है, जो कहती है कि ’15 साल, 8 महीने तुम्हारा इंतजार किया.’ इसके बाद विक्रांत गालिब की शायरी को याद करते हुए कहता है कि, ‘मोहब्बत में नहीं फर्क जीने और मरने का.’ आगे वह कहते हैं कि ‘ये मर नहीं रही और हमें जीने लायक नहीं छोड़ा.’ इसके बाद बैकग्राउंड म्यूजिक में सीरीज का टाइटल ट्रैक बजता है और पूर्वा के अपहरण की खबर आती है. इसके बाद सस्पेंस और थ्रिल का खेल शुरू होता है.
ये काली-काली आंखें 2 की कहानी क्या है?
ये काली-काली आंखें के पहले सीजन की कहानी पूर्वा अवस्थी के अपहरण पर खत्म होती है. अब वहीं, से सीजन 2 की कहानी शुरू होगी. प्यार, जूनून और विश्वघात के इस सीरीज में दर्शक देख सकेंगे कि कैसे विक्रांत (ताहिर राज भसीन) खुद को पूर्वा (आंचल सिंह) से दूर करने और अपने प्यार शिखा (श्वेता त्रिपाठी) के साथ रहने के लिए एक खतरनाक सफर पर निकलता है. लेकिन इस बार कहानी में ट्विस्ट यह है कि पूर्वा इस बार अकेली नहीं है क्योंकि इस बार उसका साथ देने के लिए गुरु (गुरमीत चौधरी) की एंट्री हुई है.
ये काली-काली आंखें 2 की स्टार कास्ट
ये काली-काली आंखें 2 में ताहिर राज भसीन, आंचल सिंह, श्वेता त्रिपाठी के साथ सौरभ शुक्ला, गुरमीत चौधरी, अरुणोदय सिंह, वरुण बडोला, ब्रिजेंद्र काला, अनंत जोशी, सूर्या शर्मा, शशि वर्मा, अंजुमन सक्सेना और हेटल गाडा जैसे एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं. इस सीरीज को आप 22 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










