Mirzapur 3: क्या मिर्जापुर 3 से मुन्ना भैया का कट गया पत्ता, दिव्येंदु शर्मा ने खुद बताया पूरा सच
Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Apr 2024 2:30 PM
Mirzapur 3
Mirzapur 3: लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्जापुर 3 में मुन्ना भैया की वापसी के बारे में जानने के लिए फैंस उत्सुक है. इस बारे में अब दिव्येंदु शर्मा ने चुप्पी तोड़ी है.
Mirzapur 3: पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर के दोनों सीजन ने सोशल मीडिया पर गदर मचा दिया था. ये सीरीज लोगों को अपना दीवाना बना चुका है. इसके तीसरे सीजन का फैंस इंतजार कर रहे हैं और जैसे ही कुछ अपडेट आता है वो उत्सुक हो जाते है. हाल ही में खबर आई थी कि तीसरे सीजन में मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा भी नजर आएंगे. हालांकि दूसरे सीजन में उनकी मौत हो चुकी थी. ऐसे में मिर्जापुर 3 में उनकी वापसी को लेकर फैंस बेहद एक्साइडेट हो गए थे. अब इसपर दिव्येंदु ने बात की.
मिर्जापुर 3 में नजर नहीं आएंगे मुन्ना भैया
मिर्जापुर 3 ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगा, लेकिन इसके रिलीज डेट की घोषणा अभी नहीं हुई है. तीसरे सीजन में मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा को दर्शक देखना चाहते है. ह्यूमन ऑफ बॉम्बे के साथ एक इंटरव्यू में दिव्येंदु ने वापसी को लेकर बात की. उन्होंने कहा, मैं मिर्जापुर सीजन 3 का हिस्सा नहीं हूं. एक्टर ने साथ ही रिवील किया कि उन्हें बब्लू के किरदार के लिए अप्रोच किया गया था. कुछ दिनों बाद मेकर्स को लगा कि वो मुन्ना भैया के रोल के लिए ज्यादा फिट है.
फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ में नजर आए थे दिव्येंदु शर्मा
मिर्जापुर 3 के अलावा दिव्येंदु शर्मा इन दिनों फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ को लेकर सुर्खियों में है. ये मूवी सिनेमाघरों में 22 मार्च को रिलीज हो चुकी है. इसमें दिव्येंदु के अलावा प्रतीक गांधी, नोरा फतेही, अविनाश तिवारी भी है. इसका निर्देशन एक्टर कुणाल खेमू ने किया है. मूवी बॉक्स ऑफिस पर कोई जादू नहीं चला पाई और फ्लॉप हो गई. मडगांव एक्सप्रेस तीन बचपन के दोस्तों की कहानी है, जो गोवा की ट्रिप पर निकलते हैं. उनकी ये जर्नी कई मुसीबतों को लेकर आती है. इस जर्नी में उनके पीछे पुलिस भी पड़ जाती है. इन मुश्किलों से वो तीनों कैसे निकलते है, यहीं कहानी है.
Mirzapur 3: क्या ‘मिर्जापुर 3’ में मुन्ना भैया की होगी वापसी, इस खास शख्स ने दी जानकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










