Mirzapur से लेकर Scam 1992 तक, वीकेंड में इन वेब सीरीज को देखना बिल्कुल भी न करें मिस, ट्विस्ट देख घूम जाएगा सिर
Published by : Ashish Lata Updated At : 16 Apr 2024 10:14 AM
web series
Web Series: वीकेंड पर अगर कहीं बाहर जाने का नहीं है प्लान, तो आज हम आपके लिए कुछ धांसू वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिसे आईएमडीबी पर टॉप रेटिंग मिली है. लिस्ट में मिर्जापुर से लेकर पंचायत तक शामिल है.
Web Series: वीकेंड आ गया है, ऐसे में इस छुट्टी पर घर बैठे ओटीटी पर एंजॉय करें, कुछ बेहतरीन वेब सीरीज. इसके ट्विस्ट और टर्न आपको खूब एंटरटेन करेंगे. लिस्ट में मिर्जापुर से लेकर स्कैम 1992 और मिर्जापुर शामिल है.

सेक्रेड गेम्स
भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली वेब सीरीज में से एक सेक्रेड गेम्स को आइएमडीबी पर जबरदस्त रेटिंग मिली है. इस सीरीज के ट्विस्ट और टर्न दर्शकों को अंत तक बांधे रखेंगे. सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

मिर्जापुर
पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फज़ल, विक्रांत मैसी, विजय वर्मा, श्रिया पिलगांवकर, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी स्टारर मिर्जापुर को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. सीरीज अखंडानंद त्रिपाठी पर केंद्रित है, जिसे कालीन भैया के नाम से भी जाना जाता है, जो मिर्जापुर में अवैध संचालन चलाने वाला एक आपराधिक मास्टरमाइंड है.

स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी
हंसल मेहता की पॉपुलर वेब सीरीज, स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी, को आईएमडीबी पर काफी अच्छी रेटिंग मिली है. यह सीरीज एक स्टॉकब्रोकर की लाइफ को दिखाती है. आप इसे सोनी लिव पर देख सकते हैं.

एस्पिरेंट्स
नवीन कस्तूरिया, शिवांकित परिहार, अभिलाष थपलियाल, नमिता दुबे और सनी हिंदुजा स्टारर वेब सीरीज एस्पिरेंट्स तीन यूपीएससी उम्मीदवारों पर आधारित है, जो दिल्ली के राजिंदर नगर में पढ़ाई करते समय दोस्त बन जाते हैं. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

कोटा फैक्ट्री
राघव सुब्बू की ओर से निर्देशित कोटा फैक्ट्री, 16 वर्षीय वैभव (मयूर मोरे) के जीवन पर आधारित है जो इटारसी से कोटा आता है और यहां आईआईटी की तैयारी करता है. इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
Also Read- Delhi Crime से लेकर Panchayat तक, OTT पर अभी देखें ये मजेदार वेब सीरीज, मिलेगा जबरदस्त एंटरटेनमेंट

पंचायत
पंचायत एक दिल छू लेने वाली वेब सीरीज है, जो फुलेरा गांव में सामने आता है, जहां शहर का एक युवक पंचायत कार्यालय में काम करना शुरू करता है. इस पॉपुलर वेब सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर एंजॉय कर सकते हैं.

पाताल लोक
यदि आप मिर्जापुर और सेक्रेड गेम्स जैसी रहस्यमय वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो आपको लिए पाताल लोक एकदम परफेक्ट है. यह शो एक पुलिस अधिकारी की जर्नी को बताती है, एक हाई-प्रोफाइल मामले की जांच करते समय खुद को संदिग्ध अंडरवर्ल्ड में गहराई से उतरता हुआ पाता है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










