Indian Idol 12 में वापस नहीं लौटने पर विशाल डडलानी ने तोड़ी चुप्पी, बताई ये वजह

म्यूजिक कंपोजर विशाल डडलानी पिछली बार शो ‘इंडियन आइडल 12’ में बतौर जज दिखे थे. हालांकि उन्होंने शो बीच में छोड़ दिया था. जिसके बाद उनकी जगह अनु मलिक को लाया गया था. अब एक्टर ने इसपर बात की है.
Indian Idol 12 judge Vishal Dadlani : सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ को कुछ हफ्तों तक म्यूज़िक डायरेक्टर विशाल डडलानी (Vishal Dadlani) ने जज किया था. जिसके बाद उन्होंने अचानक शो छोड़ दिया था. अब एक बार फिर से विशाल म्यूज़िक रियलिटी शो सा रे गा मा पा में बतौर जज नजर आने वाले है. अब एक्टर ने आइडल 12 से ब्रेक लेने पर बात की.
मुंबई में कोविड -19 महामारी के कारण प्रतिबंध लगाए जाने के बाद म्यूज़िक डायरेक्टर विशाल डडलानी ने शो से ब्रेक लिया था और वो अपने माता- पिता के साथ ही रहे थे. जब ‘इंडियन आइडल 12’ की शूटिंग दमन में शिफ्ट हुई तो विशाल ने शो को छोड़ दिया. वो अपने माता- पिता को लेकर चिंतित थे और शूटिंग के लिए मुंबई से दमन ट्रैवल नहीं करना चाहते थे. हालांकि जिसके बाद वो शो में दोबारा नहीं लौटे.
https://www.instagram.com/p/CU_88cVhs0c/
‘इंडियन आइडल 12’ में अनु मलिक ने विशाल डडलानी को रिप्लेस किया था. अब इस पर विशाल डडलानी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि, “मैं कुछ महीनों के लिए दूर था, तो जाहिर है, उन्हें मेरी जगह एक नया जज लाना पड़ा. शो ने एक निश्चित पैटर्न बनाया था और मेरे लिए उसमें बदलाव करना आर्थिक रूप से नामुमकिन था.
आगे विशाल ने कहा कि, मैं एक महंगा जज हूं और इसलिए यह मुझे फिर से वापस लाने के लिए काम नहीं करता. बता दें कि ‘इंडियन आइडल 12’ में नेहा कक्कड़ की जगह उनकी बहन सोनू कक्कड़ शो को जज करते दिखी थी. इसके अलावा शो में हिमेश रेशमिया और अनु मलिक थे. शो को आदित्य नारायण ने होस्ट किया था.
वहीं, विशाल अब म्यूजिक रियलिटी शो सा रे गा मा पा को जज करेंगे. शो में विशाल के अलावा शंकर महादेवन और हिमेश रेशमिया जज के रूप में दिखेंगे. शो को होस्ट आदित्य नारायण करने वाले है और ये 16 अक्टूबर से शुरू हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




