विक्रम गोखले की आर्थिक तंगी के दौरान अमिताभ बच्चन ने की थी मदद, अंतिम वक्त तक रहे थे शुक्रगुजार

बॉलीवुड के वयोवृद्ध अभिनेता विक्रम गोखले का निधन हो गया. 77 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. हम दिल दे चुके सनम और भूल-भूलैया जैसी फिल्मों ने उन्हें पहचान दी. आज हम आपको एक्टर की लाइफ से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें बताएंगे.
दिग्गज फिल्म और टेलीविजन स्टार विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में निधन हो गया. मल्टी ऑर्गन फेल्योर के बाद दिग्गज अभिनेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्टर ने पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली, यहां उनका इलाज 5 नवंबर से चल रहा था. जानकारी के अनुसार उनके अवशेषों को बाल गंधर्व रंग मंदिर ले जाया जाएगा, वहीं अंतिम संस्कार वैकुंठ में किया जाएगा. आज हम आपको उनकी जीवन की कुच अनसुनी कहानियां बताएंगे.
फिल्म, टीवी और स्टेज की दुनिया में एक अलग पहचान रखने वाले विक्रम गोखले ने जिंदगी में बुरा दौर भी देखा था. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि संघर्ष के दिनों में अमिताभ बच्चन ने उनकी बड़ी मदद की थी. गोखले ने कहा, जब मैं इंडस्ट्री में आया, तो मैं आर्थिक तंगी से गुजरा और मुंबई में छत तलाश रहा था. तब अमिताभ बच्चन को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने एक बड़े नेता को पत्र लिखकर मुझे सरकार की तरफ से घर दिलवाया. मेरे पास अब भी वह चिट्ठी है, जिसे मैंने फ्रेम कराकर रखा है.
विक्रम गोखले अमिताभ बच��चन के साथ अपनी पहचान पर गर्व करते थे. उन्होंने कहा था कि मुझे गर्व है कि मैं उन्हें जानता हूं और वो मुझे जानते हैं. हम पिछले 55 साल से दोस्त हैं. मुझे उनका व्यवहार बहुत पसंद है. मैं अब भी सप्ताह में एक बार उनकी फिल्म जरूर देखता हूं. ये चीजे आज से नहीं कर रहा हूं, बल्कि बहुत दिनों से करता आ रहा हूं. अमिताभ बच्चन बड़े ही सरल स्वभाव के है.
Also Read: Vikram Gokhale Passes Away: विक्रम गोखले का हुआ निधन, पुणे के अस्पताल में ली अंतिम सांस
विक्रम गोखले ने यूं तो कई हिंदी फिल्मों में काम किया है, लेकिन संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में उनके किरदार ने उन्हें काफी पॉपुलर किया. फिल्म में वह एश्वर्या राय बच्चन के पिता की भूमिका में दिखे थे. उन्होंने एक गुस्सैल और सख्त पिता का रोल निभाया था, जो भी लोगों को याद है. इसके अलावा विक्रम को सनम, अग्निपथ और खुदा गवाह जैसी फिल्मों में उनकी ऑन-स्क्रीन भूमिकाओं के लिए जाना जाता था. भारतीय सिनेमा में खुद को स्थापित करने वाले विपुल स्टार को 2010 में मराठी फिल्म अनुमति में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है. टेलीविजन में उन्होंने घर आजा परदेसी, अल्पविराम, जाना ना दिल से दूर, संजीवनी, इंद्रधनुष जैसे लोकप्रिय शो में काम किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










