ePaper

उर्वशी रौतेला ने शेयर किया फोटोशूट VIDEO, ब्‍लैक ड्रेस में दिखा बोल्‍ड अंदाज

Updated at : 24 Aug 2020 2:27 PM (IST)
विज्ञापन
उर्वशी रौतेला ने शेयर किया फोटोशूट VIDEO, ब्‍लैक ड्रेस में दिखा बोल्‍ड अंदाज

urvashi rautela shares bold photoshoot video viral on social media fans says this bud: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अक्‍सर अपनी तसवीरों और वीडियो की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. अब उन्‍होंने बोल्‍ड फोटोशूट (Urvashi Rautela Bold Photoshoot) के वीडियो शेयर किये हैं जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में उर्वशी रौतेला ब्‍लैक हाई स्लिट ड्रेस में नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

Urvashi Rautela Bold Photoshoot: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अक्‍सर अपनी तसवीरों और वीडियो की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. अब उन्‍होंने बोल्‍ड फोटोशूट (Urvashi Rautela Bold Photoshoot) के वीडियो शेयर किये हैं जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में उर्वशी रौतेला ब्‍लैक हाई स्लिट ड्रेस में नजर आ रही हैं. उन्‍होंने हैवी ईयररिंग्‍स से अपने लुक को कंप्‍लीट किया है. इन वीडियोज में उर्वशी रौतेला बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

इन वीडियोज को शेयर करते हुए उर्वशी रौतेला ने कैप्‍शन में कैमरे का फोटो शेयर किया है जिससे साफ है कि उनके फोटोशूट की तसवीरें हैं. हालांकि यह साफ नहीं है कि यह फोटोशूट कब का है. उन्‍होंने एक के बाद एक तीन वीडियो शेयर किये हैं. फैंस इन तसवीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CEOI_MqBVTr/

अभिनेत्री ने बालों का बन बनाया है और कैमरे को दिलकश पोज दे रही हैं. एक यूजर ने लिखा,’ माइंडब्‍लोइंग आप और आपकी ड्रेस.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप प्रिसेंस की तरह लग रही हैं.’ वहीं यूजर्स उन्‍हें लिए दिल वाले इमोजी शेयर कर रहे हैं.

इससे पहले उर्वशी रौतेला ने एक तसवीर शेयर की थी. इस तसवीर में बाथरूम में पोज देती दिखी थीं. उर्वशी का यह कातिलाना अंदाज वाकई फैंस को खूब भाया था. उर्वशी रौतेला की तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती है. फैंस को उनका अंदाज खूब भाता है.

Also Read: बारिश में छतरी लेकर इस अंदाज में दिखीं कैटरीना कैफ, फैंस बोले- इतने दिन कहां गायब थी बेबी?

बता दें कि पिछले दिनों उर्वशी रौतेली अपनी फिल्‍म ‘वर्जिन भानुप्रिया’ को लेकर चर्चा में थी. फिल्‍म में 16 जुलाई को ज़ी 5 के डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज हुई है. इस फिल्‍म को लेकर प्रभात खबर से खास बातचीत में उर्वशी रौतेला ने कहा था,’ हेट स्टोरी फ़ॉर के बाद ये मेरी दूसरी फीमेल सेंट्रिक फ़िल्म है.हर एक्ट्रेस चाहती है कि फ़िल्म की धुरी वह हो.बहुत स्ट्रांग किरदार उसे मिले. वर्जिन भानुप्रिया की पूरी जिम्मेदारी मेरे ऊपर है. यह फ़िल्म फॅमिली ऑडियंस के लिए है. बहुत मजेदार कहानी है. हमारे समाज में वर्जिनिटी पर बात करना एक कलंक की तरह माना जाता है.इस फ़िल्म में उसपर भी बात होगी.’

उन्‍होंने यह भी कहा था कि, वर्जिन भानुप्रिया के लिए मैं अपनी फिल्म के निर्देशक की शुक्रगुज़ार हूं.हमने जो चीज़ें भी फ़िल्म में बोली हैं.वो ओपनली नहीं बोली हैं.पावर ऑफ सिनेमा क्या होता है.वो आपको इस फ़िल्म में देखने को मिलेगा. जो भी फ़िल्म में दिखेगा.वो काफी सॉफिस्टिकेटेड ढंग से शूट हुआ है.जिस वजह से आप पूरी फिल्म परिवार के साथ देख सकते हैं.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola