ePaper

Urvashi Rautela ने गाउन लुक में ढाया कहर, खूब देखा जा रहा है ये VIDEO

Updated at : 07 May 2020 3:29 PM (IST)
विज्ञापन
Urvashi Rautela ने गाउन लुक में ढाया कहर, खूब देखा जा रहा है ये VIDEO

Urvashi Rautela looking gorgeous in gown video viral: उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. वह अक्‍सर अपनी खूबसूरत तसवीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. हाल ही में एक पूल साइड फोटो शेयर कर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. अब अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. वह अक्‍सर अपनी खूबसूरत तसवीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. हाल ही में एक पूल साइड फोटो शेयर कर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. अब अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस तसवीर में उर्वशी बेहद खूबसूरत और ग्‍लैमरस लग रही हैं.

इस वीडियो में उर्वशी रौतेला अरेबिक अंदाज में एक पार्टी वियर गाउन में नजर आ रही हैं. वह एक बड़े से महल जैसी जगह में नजर आ रही हैं. वीडियो में उनका अंदाज लोगों को खासा पसंद आ रहा है.

https://www.instagram.com/p/B_4Noz7A8OX/

इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्वशी रौतेला ने कहा,’ जब #AbudhabiTourismAmbassdor के रूप में @visitabudhabi की शूटिंग एक प्रचार अभियान के दौरान. इसमें सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर फिल्मों की एक सीरीज शामिल है, जो मध्य पूर्वी शहर में प्रतिष्ठित स्थानों और साइटों को उजागर करती है. निश्चित रूप से यह अबू धाबी में मेरे पसंदीदा स्थानों में से एक था क्योंकि यह वास्तु चमत्कार है. संभवतः सबसे सुंदर महलों में से एक जो मैंने कभी देखा है amazing वास्तुकला अद्भुत है…’

Also Read: हॉट Urvashi Rautela ने गेंदा फूल गाने पर किया जबरदस्त रैंप वॉक, देखें VIDEO

दो घंटे शेयर की गई इस तसवीर को अब तब लाखों लोग देख चुके हैं. इस तसवीर पर फैंस जमकर रिएक्‍ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘आप बेहद खूबसूरत हैं.’ कई यूजर्स उनके गाउन की भी तारीफ कर रहे हैं. वहीं ज्‍यादातर यूजर्स ने दिल वाला इमोजी शेयर किया है.

इससे पहले अभिनेत्री ने इंस्‍टाग्राम पर अपनी एक खूबसूरत तसवीर शेयर की थी जिसमें वह पूल साइड में पोज देती नजर आई थीं. उनकी यह तसवीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी.

https://www.instagram.com/p/B_y-lh2gm1u/

उर्वशी रौतेला के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द एक अनटाइटल्ड फिल्म में दिखाई देंगी, जो 2017 की सुपर हिट तमिल फिल्म थिरुट्टू पेले 2 की रीमेक है. फिल्‍म का निर्देशन सूसी गणेशन ने किया है. फिल्‍म में उर्वशी के अलावा अक्षय ओबेरॉय और विनीत कुमार भी नजर आयेंगे. बताया जा रहा है कि इस फिल्म में उर्वशी रौतेला का किरदार बेहद दिलचस्‍प होनेवाला है.

बता दें कि उर्वशी ने फिल्‍म सिंह साहब द ग्रेट (2013) से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. इसके बाद वह सनम रे (2016), ग्रेट ग्रैंड मस्‍ती (2016), हेट स्‍टोरी 4 (2018) और पागलपंती (2019) में नजर आ चुकी हैं.

विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola