Urvashi Rautela के नए ड्रेस की कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप, इतने में तो एक कार . . .

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Jan 2021 8:06 PM

विज्ञापन

Urvashi Rautela latest photos,Urvashi Rautela instagram photos, Urvashi Rautela viral photoshoot: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर अकसर चर्चा में रहती हैं. उनके आउटफिट्स फैंस को काफी लुभाते हैं. पिछले दिनों वो एक शादी में चेरी द मिंट रेनबो साड़ी पहनी थीं, जिसकी कीमत 5 लाख रुपये बताई जा रही थी. अब खबर आ रही है कि वो एक कॉस्ट्यूम में नजर आई हैं, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है. 60 के दशक का सुपरहिट गाना एक लड़की भीगी भागी सी के रिक्रिएटेड सॉन्ग में उर्वशी एक काले रंग के गाउन में नजर आ रही हैं, जिसकी कीमत 10 लाख के आस पास की बताई गई है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर अकसर चर्चा में रहती हैं. उनके आउटफिट्स फैंस को काफी लुभाते हैं. पिछले दिनों वो एक शादी में चेरी द मिंट रेनबो साड़ी पहनी थीं, जिसकी कीमत 5 लाख रुपये बताई जा रही थी. अब खबर आ रही है कि वो एक कॉस्ट्यूम में नजर आई हैं, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है. 60 के दशक का सुपरहिट गाना एक लड़की भीगी भागी सी के रिक्रिएटेड सॉन्ग में उर्वशी एक काले रंग के गाउन में नजर आ रही हैं, जिसकी कीमत 10 लाख के आस पास की बताई गई है. उर्वशी रौतेला ने इसे पिक्चर के साथ कैप्शन में लिखा है की “2021 से मुझे सुधर और आशीर्वाद की महक आ रही है.

https://www.instagram.com/p/CJ2lqjgBtxC/

इस ड्रेस की की डिज़ाइनर लोरी के मुताबिक, उन्होने कहा है, “यह एक लंबी पोशाक है – जिसे आप रेड कारपेट पर हाई हील्स के साथ पहन कर बाड़ी आसानी से चल सकते हो इस ड्रेस में स्फटिक है जोकि एक बहुमूल्य चमक देते हैं जिसे अस्वीकार नहीं किया जा सकता है. और इस ड्रेस की कीमत 10 लाख रुपए है.

https://www.instagram.com/p/CJ0Ln-Dhv3z/

सोशल मीडिया पर 33 मिलियन फॉलोअर्स हैं उर्वशी के

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अकसर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं. उर्वशी रौतेला की सोशल मीडिया पर 33 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उनकी इन फोटोज पर सात लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.

https://www.instagram.com/p/CJvH0PYBeY_/

55 लाख के लहंगे में नजर आ चुकी हैं उर्वशी

उर्वशी रौतेला ने नेहा कक्कड़ की शादी में लगभग 55 लाख का लहंगा पहना था. उर्वशी ने फिल्‍म सिंह साहब द ग्रेट (2013) से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. इसके बाद वह सनम रे (2016), ग्रेट ग्रैंड मस्‍ती (2016), हेट स्‍टोरी 4 (2018) और पागलपंती (2019) में नजर आ चुकी हैं उर्वशी रौतेला हाल ही में फिल्म ‘वर्जिन भानुप्रिया’ फिल्म में नजर आई थीं. उर्वशी रौतेला का वीडियो सॉन्ग ‘वो चांद कहा से लाओगी’ भी हाल ही में रिलीज हुआ है. उनका एक और वीडियो सॉन्ग ‘तेरी लोड वे’ (Teri Load Ve)’ भी रिलीज के लिए तैयार है. इसके अलावा एक्ट्रेस “ब्लैक रोज” में भी नज़र आने वाली है.

https://www.instagram.com/p/CJIMm23B3Yn/

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola