Urfi Javed: 'मरने के बाद जन्नत मिले ठीक वरना...', ऐसा क्यों बोली उर्फी जावेद? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Sep 2022 1:23 PM
इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद का नया टैंलेट सामने आया है. फैशन डीवा ने अपनी कविता फैंस के साथ शेयर की है. इसमें उन्होंने बहुत गहरी लाइन्स लिखी है. बता दें कि हर बार एक्ट्रसे अपने आउटफिट से लोगों का ध्यान खींच लेती है, लेकिन इस बार वजह कुछ और है.
Urfi Javed: टीवी एक्ट्रेस और हॉट इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर आग लगाती रहती है. हर दिन उर्फी एक नये आउटफिट के साथ फैंस के सामने आ जाती है. एक्ट्रेस की अदाओं से बच पाना आसान नहीं है. इस बीच एक्ट्रेस ने कुछ लाइन्स शेयर की है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है.
उर्फी जावेद एक कवि भी है. जी हां, उर्फी काफी अच्छा लिख लेती है और ये राज उनके लेटेस्ट पोस्ट से खुला. उर्फी के इस टैलेंट को जानकर फैंस अब उनकी तारीफ कर रहे है. उन्होंने इंस्टा पर पोस्ट में लिखा, बहुत मज़लूम हैं दुनिया में, बहुत गम है दुनिया में, एक हम भी और सही. मरने के बाद जन्नत मिले तो ठीक, वरना दोजख तो हमने यही देख ली है, एक दोजख और सही.
फैशन डीवा उर्फी जावेद ने ये लाइन्स अपने इंस्टा स्टोरी में लिखा. वैसे तो इन लाइन्स के पीछे काफी गहरा मतलब छिपा है. एक्ट्रेस ने बताया कि ये उन्होंने काफी पहले लिखा था. वो पहले कविताए और गाने भी लिखती थी. उर्फी के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है और इंस्टा पर उन्हें 3 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है.
Also Read: उर्फी जावेद ने शेयर किया अब तक का सबसे बोल्ड VIDEO, ऐसी ड्रेस पहन दिखाया किलर लुकउर्फी जावेद ने हाल ही में अपना सबसे बोल्ड वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में हाई स्लिट ब्लू ड्रेस में कमाल लगी थी. ब्रॉलेट लुक के साथ उन्होंने लॉन्ग ग्लव्स पहने थे, जो उन्हें रॉयल लुक दे रहा था. इस अदा में वो बेहद हसीन और बोल्ड लगी थी. हालांकि इस पहनावे की वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी.
https://www.instagram.com/p/Cib1T_2vvjP/?hl=enहाल ही में एक पैपराजी ने उनके ड्रेसिंग सेंस पर कमेंट किया था, जिसे लेकर वो काफी अपसेट हो गई थी. इसपर उर्फी ने उनसे कहा था, “क्या मैं तुम लोगों का सम्मान नहीं करती. मैं तुम्हें पर्याप्त सम्मान देती हूं, क्या मैंने कभी किसी का अपमान किया है? लास्ट टाइम जब में झलक पर आई थी, कोई एक बंदा तुम में से कमेंट कर रहा है की आज ढंग के कपड़े पहन के आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










