‘तुनिशा शर्मा मां की वजह से पैसों की तंगी से जूझ रही थी’, अब वनिता शर्मा ने किया बड़ा खुलासा

वनिता शर्मा ने कहा कि, “मैं शीजान को बख्शने वाली नहीं हूं. मैंने अपनी बेटी को खोया है. मैं यहां रिश्ते को समझने के लिए नहीं हूं. मैं यहां न्याय पाने के लिए हूं. शीजान और उनका पूरा परिवार इसमें शामिल है. तुनिशा मेरी जिंदगी थी.
तुनिशा शर्मा की मां वनिता शर्मा ने शीजान खान की मां केहेकशां फैसी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन आरोपों को खारिज किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि वो अपनी बेटी के सारे पैसे ले लेती हैं. उन्होंने उस दिन के बारे में भी बात की जिस दिन तुनिशा ने अपने शो के सेट पर आत्महत्या कर ली थी. वनिता ने कहा कि उन्होंने तीन महीने में अपनी बेटी को 3 लाख रुपये ट्रांसफर किए और उनका बैंक स्टेटमेंट भी यही साबित करता है.
आज तक से खास बातचीत में वनिता शर्मा ने कहा कि, “मैं शीजान को बख्शने वाली नहीं हूं. मैंने अपनी बेटी को खोया है. मैं यहां रिश्ते को समझने के लिए नहीं हूं. मैं यहां न्याय पाने के लिए हूं. शीजान और उनका पूरा परिवार इसमें शामिल है. तुनिशा मेरी जिंदगी थी. उसने मुझसे कभी कुछ नहीं छुपाया. पिछले 3-4 महीनों में वह उसके परिवार के करीब आ रही थी. पूरे परिवार ने तुनिशा का इस्तेमाल किया. शीज़ान की मां ने दावा किया है कि मैं उसे पैसे नहीं देती थी. मैंने उसे ती�� महीने में तीन लाख रुपये दिए. आप मेरा बैंक स्टेटमेंट देख सकते हैं.”
वनिता ने यह भी कहा, “ब्रेकअप के दौरान वो टूट रही थीं. उसने कहा था, ‘मुझे धोखा दिया गया था, शीजान ने मेरा इस्तेमाल किया था’. मैंने उससे कहा कि शो पर ध्यान दो. शीजान ने तुनिशा को थप्पड़ भी मारा था. तुनिशा ने अपने दोस्तों को बताया था कि शीजान ड्रग्स लेता था और उसे भी ऐसा करने के लिए मजबूर किया जा रहा था. उसने धूम्रपान करना शुरू कर दिया था. मुझे सभी रिपोर्ट चाहिए. उन्होंने शीजान की मां पर ‘उसकी गर्लफ्रेंड के बारे में बात करके’ तुनिशा को ‘परेशान’ करने का भी आरोप लगाया.
इससे पहले वनिता ने शीजान और उसके परिवार पर बेटी को धर्म बदलने के लिए मजबूर करने का भी आरोप लगाया था. हालांकि शीजान के परिवार ने ऐसे सभी दावों का खंडन किया है. उनकी बहन फलक नाज़ ने तुनिषा की माँ पर बेटी को अनदेखा करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि दिवंगत अभिनेत्री के डिप्रेशन की वजह उनके बचपन के आघात था.
Also Read: आखिरी वॉइस मैसेज में तुनिशा शर्मा ने अपनी मां से क्या कहा था? मौत से 3 दिन पहले एक्ट्रेस ने कही थी ये बात
गौरतलब है कि, तुनिशा शर्मा का 24 दिसंबर को निधन हो गया था. वह अपने शो अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल के सेट पर मृत पाई गई थीं. दिवंगत अभिनेता के को-स्टार और एक्स ब्वॉयफ्रेंड शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया है. इसके बाद से दोनों परिवार लगातार कई खुलासे कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










