Tunisha Sharma Mother: बेटी की बॉडी देख बेसुध हुई मां, रो-रोकर बुरा हाल, VIDEO देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल
तुनिशा की मां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को जो भी देख रहा है, वह इमोशनल हो जा रहा है. इसमें एक्ट्रेस की मां को बेबस और लाचार देखा जा सकता है. वह बेटी को खोने का गम बर्दाशत नहीं कर पा रही हैं.
अपनों को खोने का दर्द इंसान शब्दों में बयां नहीं कर सकता. ऐसा ही कुछ तुनिशा की मां के साथ हो रहा है. उन्होंने अपनी इकलौती बेटी को खो दिया. बेटी के निधन के बाद से ही तुनिशा की मां का बुरा हाल है. अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देख लोगों की आंखें नम हो रही है. वीडियो में वह पूरी तरह बेसुध लग रही है. उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वह बस सांस ले रही है, उनके अंदर कुछ भी नहीं बचा है. फैंस और सेलेब्स दुआ कर रहे हैं कि एक्ट्रेस की मां को हिम्मत मिले.
दरअसल वायरल हो रहे है वीडियो में तुनिशा की मां को अस्पताल के बाहर देखा जा सकता है. वह अंदर से अपनी बेटी की डेड बॉडी देखकर आई है. उनके चारो ओर कई फैमिली वाले हैं, जो तुनिशा की मां को पकड़कर बाहर गाड़ी तक ले गए. एक्ट्रेस की मां को देखकर ऐसा लग रहा था कि उन्हें कोई होश नहीं है. कहा तो ये भी जा रहा है कि उन्होंने जैसे ही अपनी लाडली की डेड बॉडी देखी वह रोते हुए बेहोश हो गई. वीडियो में दिख रहा है कि वह गाड़ी में बैठी तो हैं, लेकिन आंखे बंद है और चेहरे पर उदासी और मन में प्यारी सी बेटी की याद. फैंस ये सब देखकर इमोशनल हो रहे हैं.
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने शनिवार (23 दिसंबर) को आत्महत्या कर ली. उनके निधन से हर कोई सदमे में है. पुलिस ने मामले में तुनिशा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड और को-स्टार शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है. अभिनेत्री की मां लगातार शीजान पर कई गंभीर आरोप लगा रही है. अब उन्होंने कहा कि शीजान ने तुनिशा को धोखा दिया है, वह मेरी बेटी के साथ रिलेशनशिप में रहने के बावजूद भी कई और लड़की के साथ बात किया करता था. शीजान को बख्शा नहीं जाना चाहिए, उसे सजा मिलनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए