तुनिशा शर्मा ने आत्महत्या से पहले इस शख्स संग की थी 15 मिनट बात, शीजान खान के वकील ने किया बड़ा खुलासा

Updated:
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, शीजान खान के वकील ने खुलासा किया कि तुनिशा ने आत्महत्या से पहले लगभग 15 मिनट अली से फोन पर बात की थी. वकील का कहना है कि शीजान से ब्रेकअप के बाद तुनिशा ने डेटिंग एप टिंडर ज्वॉइन किया था.

विज्ञापन

तुनिशा शर्मा मामले में आज मुंबई कोर्ट में सुनवाई हुई. शीजान खान की जमानत याचिका पर जनवरी को सुनवाई होगी. सुनवाई के दौरान शीजान खान के वकील शैलेन्द्र मिश्रा ने खुलासा किया कि शीजान के साथ ब्रेकअप के बाद उनकी जिंदगी में एक अली नाम के लड़के की इंट्री हुई थी. इस बारे में तुनिशा की मां को भी पता था.

विज्ञापन

आत्महत्या से 15 मिनट पहले अली से की थी बात

आजतक की रिपोर्ट के ���नुसार, शीजान खान के वकील ने खुलासा किया कि तुनिशा ने आत्महत्या से पहले लगभग 15 मिनट अली से फोन पर बात की थी. वकील का कहना है कि शीजान से ब्रेकअप के बाद तुनिशा ने डेटिंग एप टिंडर ज्वॉइन किया था. उन्होंने यहां अली नाम के लड़के के साथ बातचीत शुरू की और वो उसके साथ डेट पर भी गईं. वकील ने आगे बताया कि, 21 दिसंबर से 23 दिसंबर तक तुनिशा ने अली से बात की थी. इसके अलावा तुनिशा ने 23 दिसंबर को अली के फोन से अपनी मां को वीडियो कॉल भी किया था.

पार्थ को दिखाई थी रस्सी

शैलेन्द्र मिश्रा ने यह भी खुलासा कि, तुनिशा शर्मा ने अपने परेशानियों के बारे में अपने दोस्त पार्थ को बताया था. उन्होंने उसे रस्सी भी दिखाई थी. जब शीजान को इस बारे में पता चला था तो उन्होंने तुनिशा के परिवार को फोन करके इस बारे में जानकारी दी थी. उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि, तुनिशा शर्मा कुछ ऐसा दवाईयां ले रही थी जो जानलेवा साबित हो सकती है और इन दवाईयों का सेवन डॉक्टर के परामर्श के बिना नहीं करना चाहिए.

Also Read: ‘तुनिशा की सांसें चल रही थी, उसे दूर वाले अस्तपाल क्यों ले जाया गया?’ एक्ट्रेस की मां ने किया बड़ा खुलासा
शीजान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई टली

बता दें कि शीजान खान फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं क्योंकि उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई अब 11 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई है. उन्हें उनकी सह-कलाकार तुनिशा शर्मा के उनके शो अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल के सेट पर मृत पाए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था. उनपर तुनिशा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है. तुनिशा की मां ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. तुनिशा शर्मा की आत्महत्या से 15 दिन पहले ही शीजान के साथ उनका ब्रेकअप हुआ था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola