यूट्यूबर अरमान और पायल मलिक की बेटी नहीं है तूबा! लिया है गोद… जानें क्या है पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन
यूट्यूबर अरमान और पायल मलिक की बेटी नहीं है तूबा! लिया है गोद… जानें क्या है पूरा मामला

अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां इन-दिनों अपने तीनों बच्चों संग एंजॉय कर रहे हैं. हालांकि कई लोगों का कहना है कि तूबा पायल की असली बेटी नहीं है. कपल ने उसे गोद लिया है. इन बातों पर अरमान मलिक की बीवियों का कमेंट आया है. आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहा…

विज्ञापन

पॉपुलर यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. लोग उनकी फैमिली के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. यूट्यूबर भी हर दिन की अपडेट्स ब्लॉग के जरिए फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. उनकी दो वाइफ हैं, कृतिका और पायल मलिक. दोनों हाल ही में मां बनी है. जहां पायल ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है, वहीं कृतिका ने बेटे को जन्म दिया है. हालांकि जबसे मलिक फैमिली में बेटी का जन्म हुआ है, तभी से फैंस नन्ही परी तूबा को ट्रोल कर रहे हैं. किसी का कहना है कि वह सांवली है, तो कोई उसे बंदर बोलकर चिढ़ा रहा है. अब पायल ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

पायल ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

यूट्यब पर शेयर किये गए लेटेस्ट ब्लॉग में पायल रोती हुई दिखाई देती हैं. वह कहती है कि आप लोगों को हमसे क्या दिक्कत है. हमने आपको हमारी पूरी प्रेग्नेंसी जर्नी दिखाई, फिर भी आप कह रहे हो, कि तूबा को मैंने गोद लिया है. पायल कहती है, “हमे आपकी बातो का फर्क नहीं पड़ना चाहिए, लेकिन सबसे बुरा लग रहा है कि, मेरे खुद के बच्चे होते हुए सफाई देनी पड़ रही है. आप मेरी बेटी को बंदर, जोकर, काली है. क्या कुछ नहीं कहते है, वो छोटी बच्ची है. शर्म आनी चाहिए

पायल ने दी धमकी

पायल ने यहां तक कहा कि अब अगर किसी ने भी मेरी बेटी पर एक भी भद्दे कमेंट्स किये तो उसे बीचों-बीच फाड़ कर रख दूंगी. उसके कमेंट्स नाम के साथ पढ़ूंगूी, जिससे वह शर्मिंदा हो की उसने क्या गलती की है. यही नहीं पायल और कृतिका ने ये भी कहा कि जब तक बात हमलोग पर थी, हम चुप थे, लेकिन बच्चों के बारे में कोई नहीं सुनेगा. बता दें कि अरमान मलिक ने अपनी पहली पत्नी पायल से साल 2011 में शादी की और दोनों को एक बेटा चिरायु मलिक है. 6 साल के बाद अरमान 2018 में पायल की सबसे अच्छी दोस्त कृतिका के साथ शादी की. तब से ये चारों एकसाथ रह रहे हैं. पायल और कृतिका को अक्सर एकसाथ कई मौकों पर देखा जाता है. 4 दिसंबर 2022 को अरमान ने अपनी दोनों पत्नियों कृतिका और पायल की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. अब ये दोनों अपनी लाइफ में काफी खुश हैं और बच्चों के साथ एंजॉय कर रहे हैं.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola