TRP Report: अनुपमा का दबदबा कायम, 'गुम है किसी के प्यार में' को बड़ा झटका, देखें टॉप सीरियल्स की लिस्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 May 2022 5:12 PM
टीवी सीरियल्स की 19वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट जारी कर दी गई है और शो गुम है किसी के प्यार में ने सभी प्रशंसकों को चौंका दिया है.
टीवी सीरियल्स की 19वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट जारी कर दी गई है और शो गुम है किसी के प्यार में ने सभी प्रशंसकों को चौंका दिया है. एक साल से ज्यादा समय से टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद रहा ये शो अब चौथे नंबर पर आ गया है. इस बीच अनुपमा टीआरपी लिस्ट में टॉप पर कायम है. अन्य शो जो इस सप्ताह टीआरपी पर राज कर रहे हैं – ये रिश्ता क्या कहलाता है, ये है चाहतें और इमली. यहां देखें टीआरपी लिस्ट…
अनुपमा और अनुज कपाड़िया की शादी का ट्रैक दर्शकों को बांधे हुए है. शो के हालिया एपिसोड में, हमने देखा कि मान की प्री-वेडिंग सेरेमनी हो रही है. अनुपमा में रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना मुख्य भूमिका में हैं. इस शो में फिलहाल अनुज और अनुपमा एकदूसरे के हो चुके हैं. यह राजन शाही द्वारा निर्मित है और स्टार प्लस पर प्रसारित होता है.
टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है का भी दबदबा है. अनुपमा में अनुपमा और अनुज की शादी ने सभी को इंप्रेस किया है, तो वहीं ‘अभिरा की शादी’ थी जिसने पिछले हफ्ते भी दिल जीता था. इसमें प्रणली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं. यह शो स्टार प्लस पर भी प्रसारित होता है. इस शो ने टीआरपी लिस्ट में अच्छी छलांग लगाई है.
शो पिछले हफ्ते पांचवें स्थान से उछलकर इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. शो की लेटेस्ट ट्रैक को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. सीरियल ये है चाहतें में सरगुन कौर लूथरा और अबरार काज़ी मुख्य भूमिका में हैं. यह डॉ. प्रीशा और रॉकस्टार रुद्राक्ष के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक-दूसरे के सामने आए और प्यार हो गया. यह शो स्टार प्लस पर भी प्रसारित होता है.
सीरियल गुम है किसीके प्यार में को बड़ा झटका लगा है. शो पिछले एक साल से टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर था. हालांकि इस हफ्ते इसकी टीआरपी में भारी गिरावट देखने को मिली है. शो अपनी जगह से खिसककर अब टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गया है. इस शो में नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा मुख्य भूमिका में हैं.
Also Read: No Entry 2: सलमान खान को पसंद आई फिल्म की स्क्रिप्ट, अनीस बज्मी ने किया कंफर्म
टीआरपी लिस्ट में इस शो ने भी गिरावट दर्ज की है. यह पांचवें नंबर पर आ गया है. इसमें सुंबुल तौकीर, फहमान खान और मनस्वी वशिष्ठ मुख्य भूमिका में हैं. शो के आने वाले एपिसोड में, आर्यन और इमली कुछ रोमांटिक पल साझा करते हैं और गड्ढे में फिसल जाते हैं. वहीं शो में आनेवाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट आनेवाला है जिसका प्रोमो जारी कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










