TRP Report : टॉप पर 'अनुपमा', रिएलिटी शो की धांसू इंट्री, सीरत को बड़ा झटका

Updated at : 16 Apr 2021 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
TRP Report : टॉप पर 'अनुपमा', रिएलिटी शो की धांसू इंट्री, सीरत को बड़ा झटका

TRP Report week 14 anupama indian idol 12 in trp list yeh rishta kya kehlata hai out of top 5 read details bud : साल 2021 की 14हफ्ते की बार्क (BARC) टीआरपी रिपोर्ट आ गई है. इस सप्ताह लिस्ट में बड‍़ा बदलाव देखने को मिला है. रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडे का शो अनुपमा इस बार भी नंबर वन पर बना हुआ है.

विज्ञापन

TRP Report Week 14 : साल 2021 की 14हफ्ते की बार्क (BARC) टीआरपी रिपोर्ट आ गई है. इस सप्ताह लिस्ट में बड‍़ा बदलाव देखने को मिला है. रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडे का शो अनुपमा इस बार भी नंबर वन पर बना हुआ है. वहीं इंडियन आइडल को जबरदस्त उछाल मिला है. यहां देखें टॉप 5 सीरियल्स की टीआरपी रिपोर्ट…

Anupama

रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे कोरोना की चपेट में आ गए थे और उन्होंने शो की शूटिंग नहीं की थी. अनुपमा के कुछ और कलाकारों भी कोरोना से संक्रमित हुए थे. जिसके बाद कहानी को मोड़ दिया गया. लेकिन इससे शो की टीआरपी प्रभावित नहीं हुई. बदलाव के साथ भी फैंस इस शो को पसंद कर रहे हैं. इस हफ्ते शो को 3.7 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं.

Indian Idol 12

इस हफ्ते इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12)में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है. इस हफ्ते यह शो लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. शो समापन के करीब आ रहा है और फैंस जानना चाहते हैं कि आखिरकार कौन जीतेगा. शो में पिछले हफ्ते सदाबहार एक्ट्रेस रेखा कंटेस्टेंट का हौसला बढ़ाने आई है. इंडियन आइडल 12 को 3.0 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं.

Imlie

एक्ट्रेस सुबुम तौकीर खान, गश्मीर महाजनी और मयूरी देशमुख के सीरियल इमली पिछले कई हफ्तों से टीआरपी चार्ट में टॉप 5 में बना हुआ है. 2.9 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन के साथ, इमली अब टीआरपी रिपोर्ट वीक 14 में तीसरे स्थान पर है. जारी ट्रैक के अनुसार, आदित्य का झुकाव इमली की ओर बढ़ने लगा है और मालिनी इस बात से हैरान है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह का सीरियल ‘ये है कि प्यार मेरा’ की टीआरपी रिपोर्ट में इस हफ्ते चौथे नंबर पर है. यह आईपीएस अधिकारी विराट चव्हाण उर्फ नील भट्ट, साई जोशी उर्फ आयशा सिंह और पाखी उर्फ ऐश्वर्या शर्मा के बीच ट्राएंगल लवस्टोरी है. इस हफ्ते शो को 2.8 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं.

Also Read: जानें कितने पढ़े लिखे हैं बॉलीवुड के ये 6 स्टारकिड्स

Super Dancer 4

सुपर डांसर 4 हाल ही में शुरू हुआ और दिल जीत रहा है. शो की कंटेस्टेंट अपनी परफॉरमेंस से फैंस और जजों को हैरान कर रहे हैं. शो इस बार टीआरपी लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहा है. इसे 2.7 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं. शो को गीता कपूर, शिल्पा शेट्टी और अनुराग बसु जज कर रहे हैं.

बता दें कि इस हफ्ते कुंडली भाग्य, ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुमकुम भाग्य को करारा झटका लगा है. वहीं रिएलिटी शो ने इस सप्ताह धांसू इंट्री मारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola