ePaper

TRP List: अनुपमा को नहीं दे पा रहा कोई टक्कर, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की टॉप 5 में इंट्री

Updated at : 11 Feb 2022 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
TRP List: अनुपमा को नहीं दे पा रहा कोई टक्कर, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की टॉप 5 में इंट्री

अनुपमा काफी समय से टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर बना हुआ है. शो को 3.8 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले है.

विज्ञापन

TRP List: ब्राॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने सप्ताह 5 की टीआरपी रिपोर्ट जारी की है. एक बार फिर से अनुपमा शो सबसे आगे है. रुपाली गांगुली, मदालसा शर्मा, गौरव खन्ना, सुधांशु पांडे और अनेरी वजानी स्टारर अनुपमा ने अपना नंबर वन पोजीशन बरकरार रखा है. टॉप 5 में गुम है किसी के प्यार में और ये रिश्ता क्या कहलाता है ने भी अपनी जगह बनाई है.

Anupamaa

अनुपमा काफी समय से टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर बना हुआ है. शो को 3.8 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले है. शो का लेटेस्ट ट्रैक दर्शकों को काफी पसन्द आ रहा है. अनुज ने कंपनी अपनी बहन मालविका के नाम कर दी है. वनराज, मुक्कू के दिमाग में अनुपमा के खिलाफ जहर भरता है. वो उसे यकीन दिलाता है कि अनुपमा की वजह से अनुज ने घर छोड़ा है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai/ Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

हर्षद चोपड़ा, प्रणली राठौड़, करिश्मा सावंत स्टारर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इस बार दूसरे नंबर पर है. शो में अनीशा नाम की नयी किरदार की इंट्री हुई है. वहीं, आयशा सिंह, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के शो गुम है किसी के प्यार में भी दूसरे नंबर पर है. दोनों को 2.9 मिलियन इंप्रेशन मिले है.

Also Read: Anupama Spoiler Alert: लिव-इन रिलेशनशिप में रहेंगे अनुज और अनुपमा! मालविका के दिमाग में जहर भरेगा वनराज

Imlie and Yeh Hai Chahatein

सुंबुल तौकीर, मयूरी देशमुख, फहमान खान स्टारर इमली तीसरे स्थान पर है. शो को 2.8 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले है. वहीं, अबरार काज़ी और सरगुन कौर लूथरा के शो ये है चाहतें को 2.7 मिलियन इंप्रेशन मिले है. शो चौथे नंबर पर है.

Kumkum Bhagya and Udaariyaan

कुमकुम भाग्य और उड़ारिया इस हफ्ते पांचवें स्थान पर है. अंकिता गुप्ता, प्रियंका चौधरी और ईशा मालवीय स्टारर शो उड़ारिया दर्शकों को ट्रैक से बांधे हुए है. वहीं, कुमकुम भाग्य काफी लंबे समय से शो चला आ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola