Bulbbul के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थी तृप्ति डिमरी, इस एक्ट्रेस को मिला था ऑफर, जानें क्यों कहा ना

Published by : Ashish Lata Updated At : 16 Aug 2024 1:57 PM

विज्ञापन

Bulbbul: राधिका मदान ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि तृप्ति डिमरी से पहले हॉरर पीरियड ड्रामा फिल्म बुलबुल उन्हें ऑफर की गई थी. हालांकि उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था.

विज्ञापन

Bulbbul: हॉरर फिल्म बुलबुल तो लगभग सभी ने देखी ही होगी, मूवी ब्लॉकबस्टर हिट रही थी. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी काफी ज्यादा प्यार मिला था. इस पीरियड ड्रामा ने अभिनेत्री तृप्ति डिमरी के करियर ग्राफ को बदल दिया था. हालांकि, बहुत से लोग नहीं जानते होंगे कि बुलबुल के लिए मेकर्स की पहली पसंद तृप्ति डिमरी नहीं बल्कि कोई और एक्ट्रेस थी.

बुलबुल के लिए ये एक्ट्रेस थी मेकर्स की पहली पसंद

इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में, राधिका मदान से पूछा गया कि क्या उन्होंने ऐसी कोई मूवी रिजेक्ट की है, जिसका पछतावा बाद में हुआ होगा. इसपर अभिनेत्री ने तुरंत बुलबुल का नाम लिया. इंग्लिश मीडियम अभिनेत्री ने कहा, “मैं इसके सीन्स कागज पर नहीं देख सकी.” उन्होंने आगे कहा कि वह कल्पना भी नहीं कर सकतीं कि आखिरकार उन्होंने स्क्रीन पर क्या देखा. बाद में खुद के दिल से पूछा कि मैं उसे क्यों नहीं देख सकी?”

फिल्म सलेक्शन में इन बातों का खास ध्यान रखती हैं राधिका मदान

राधिका मदान ने कहा, बुलबुल की स्क्रिप्ट पढ़ने में मेरे से गलती हो गई थी. अब मैं जब कोई मूवी की रीडिंग करती हूं, तो काफी सावधान रहती हूं. इस गलती ने निर्देशक के साथ बातचीत करने और उनके दृष्टिकोण को समझने के लिए काफी प्रेरित किया. इससे वास्तव में मेरे लिए चीजें बदल गईं. गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा और उनके भाई की क्लीन स्लेट फिल्म्स की ओर से निर्मित, बुलबुल पितृसत्ता के विषयों के इर्द-गिर्द घूमती है, और नारीवाद समाज की ओर से प्रताड़ित एक महिला के बारे में बंगाल-सेट लोककथाओं के रूप में बुनी गई है.

बॉक्स ऑफिस नंबर को लेकर क्या बोली राधिका

राधिका से जब ये पूछा गया कि क्या कोई फिल्म साइन करते वक्त वो ये सोचती है कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कैसे परफॉर्म करेगी. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, “नहीं! कभी नहीं,” मैं इस आधार पर फिल्म चुनती हैं कि क्या कोई किरदार चैलेंजिंग है या उन्हें किसी ऐसे निर्देशक या अभिनेता के साथ काम करने का मौका मिल रहा है, जिसकी वह फैन है.” आखिरी बार राधिका सरफिरा में नजर आईं थी.

Also Read- नंबर 1 है तृप्ति डिमरी की ये फिल्में, आप भी देखें

Also Read- Animal Park: तृप्ति डिमरी ने एनिमल पार्क को लेकर शेयर किया बड़ा अपडेट, बोली- यह होने वाला है…

Also Read- Bad Newz Movie Review: तृप्ति डिमरी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम ने फिल्म का किया रिव्यू, तरण आर्दश ने दिए इतने स्टार

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola