‘केजीएफ’ के बाद फिर साथ आए यश और अनिल थडानी, टॉक्सिक से मचा धमाल

Updated:
विज्ञापन
‘केजीएफ’ के बाद फिर साथ आए यश और अनिल थडानी, टॉक्सिक से मचा धमाल

Toxi Movie: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने नॉर्थ इंडिया और नेपाल में बड़ी डिस्ट्रीब्यूशन डील साइन की है. एए फिल्म्स ने थिएट्रिकल राइट्स अपने नाम कर लिया है. ‘केजीएफ’ के बाद यश और अनिल थडानी की जोड़ी एक बार फिर बड़ा धमाका करने को तैयार है. जानिए पूरा अपडेट…

विज्ञापन

Toxi Movie: रॉकिंग स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है. फिल्म की प्री-रिलीज रफ्तार ऐसी है कि हर मार्केट में इसका क्रेज साफ नजर आ रहा है. देश हो या विदेश, हर जगह ‘टॉक्सिक’ को लेकर बड़ा बज बन चुका है. अब इस फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है.

भारत की जानी-मानी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी एए फिल्म्स ने ‘टॉक्सिक’ के नॉर्थ इंडिया और नेपाल के थिएट्रिकल राइट्स खरीद लिए हैं. यानी साउथ इंडिया के बाद अब हिंदी पट्टी में भी फिल्म की पकड़ और मजबूत हो गई है. इससे साफ है कि मेकर्स फिल्म को पैन-इंडिया लेवल पर बड़े पैमाने पर रिलीज करने की तैयारी में हैं.

केजीएफ चैप्टर 1 और 2 में कर चुके हैं काम

यह कोलैबोरेशन इसलिए भी खास है क्योंकि एए फिल्म्स और यश की जोड़ी पहले भी कमाल कर चुकी है. ‘केजीएफ चैप्टर 1’ और ‘केजीएफ चैप्टर 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में दोनों साथ काम कर चुके हैं. उन फिल्मों ने न सिर्फ रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि पैन-इंडियन सिनेमा को नई पहचान भी दी. अब ‘टॉक्सिक’ के जरिए वही जोड़ी एक बार फिर बड़े स्तर पर वापसी कर रही है.

यश और अनिल थडानी की पार्टनरशिप हिट

यश और एए फिल्म्स के फाउंडर अनिल थडानी की पार्टनरशिप ‘केजीएफ’ के दौर से ही मजबूत रही है. उस समय दोनों ने मिलकर ऐसी रणनीति बनाई थी, जिसने रीजनल और हिंदी सिनेमा के बीच की दीवारें काफी हद तक गिरा दी थीं.

फिल्म ने ओवरसीज डील भी की

‘टॉक्सिक’ पहले ही कई बड़ी डील्स अपने नाम कर चुकी है. यह पहली गैर-तेलुगु फिल्म बनी जिसने आंध्र प्रदेश-तेलंगाना मार्केट में श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के साथ बड़ी डिस्ट्रीब्यूशन डील साइन की. इसके बाद फर्स फिल्म ने इसके अलग-अलग भारतीय भाषा वर्जन के लिए एक बड़ी ओवरसीज डील भी की, जिसे अब तक की सबसे बड़ी विदेशी डील्स में गिना जा रहा है. अब एए फिल्म्स के जुड़ने से नॉर्थ इंडिया, हिंदी बेल्ट और नेपाल में फिल्म का नेटवर्क और भी मजबूत हो गया है.

यह भी पढे़ं: बिना टीजर ही ‘टॉक्सिक’ का तूफान, देश-विदेश में करोड़ों की डिस्ट्रीब्यूशन डील पक्की

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola