Roshan Singh Sodhi: कौन हैं जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल, जिन्होंने असित कुमार मोदी पर लगाया घिनौना आरोप

Updated:
विज्ञापन
Roshan Singh Sodhi: कौन हैं जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल, जिन्होंने असित कुमार मोदी पर लगाया घिनौना आरोप

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सोढ़ी की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने 15 साल बाद शो को अलविदा कह दिया. शो छोड़ने के साथ ही उन्होंने असित कुमार मोदी पर कई गंभीर आरोप भी लगाये. आइये उनके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा रोशन सोढ़ी की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने आज शो छोड़ने की अनाउंसमेंट कर दी. इसके अलावा उन्होंने असित कुमार मोदी पर कई गंभीर आरोप लगाये. जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने निर्माता असित मोदी, प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ कार्य स्थल पर कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है.

इन शोज में कर चुकी हैं जेनिफर

जेनिफर साल ‘हल्ला बोल’, ‘क्रेजी 4’ और ‘लक बाय चांस’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. इसके अलावा साल 2016 में अक्षय कुमार की फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ में भी काम किया था. उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ भी गुई थी. एक्ट्रेस कई अवॉर्ड शोज में गेस्ट बनकर जा चुकी हैं. जेनिफर की लवस्टोरी भी काफी अलग है. एक्ट्रेस ने कई टीवी कमर्शियल्स में नजर आ चुके एक्टर मयूर बंसीवाल संग शादी रचाई है. दोनों की एक बेटी है. अभिनेत्री को इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के साथ फोटोज और वीडियोज डालते देखा जाता है.

जेनिफर ने लगाये ये आरोप

रोशन उर्फ जेनिफर ने ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि, “हां, मैंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ दिया है. यह सही है कि मैंने 6 मार्च को आखिरी एपिसोड शूट किया था. मुझे सेट छोड़ना पड़ा, क्योंकि सोहिल रमानी और अन्य कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के हाथों मुझे अपमान का सामना करना पड़ा.” तारक मेहता के सेट पर उनके आखिरी दिन के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा, “7 मार्च को मेरी शादी की सालगिरह और होली थी, जब यह घटना हुई थी. मुझे सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता द्वारा चार बार सेट से बाहर जाने के लिए कहा गया था. पीछे खड़े होकर मेरी कार को रोकने की कोशिश की और मुझे सेट से बाहर नहीं जाने दिया. मैंने उनसे कहा कि मैंने शो में 15 साल काम किया है और वे मुझे जबरदस्ती नहीं रोक सकते थे और जब मैं जा रही थी, तो सोहिल ने मुझे धमकी दी. जिसके बाद मैंने असित कुमार मोदी, सोहेल रमानी और जतिन बजाज के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया.

Also Read: TMKOC: असित कुमार मोदी ने मेरे साथ जबरदस्ती… MRs रोशन सिंह सोढ़ी न चाहते हुए 15 साल बाद शो से कहा अलविदा

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola