ePaper

TMKOC: 'आत्माराम भिड़े' से यूजर ने महाशिवरात्रि को लेकर पूछ लिया ये सवाल, एक्टर ने जवाब देकर की बोलती बंद

Updated at : 01 Mar 2022 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
TMKOC: 'आत्माराम भिड़े' से यूजर ने महाशिवरात्रि को लेकर पूछ लिया ये सवाल, एक्टर ने जवाब देकर की बोलती बंद

मंदार चंदवादकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में एक्टर फैंस को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं देते नजर आए. इस दौरान उन्होंने महामृत्युंजय मंत्र का पाठ किया.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के मंदार चंदवादकर (Mandar Chandwadkar) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है. मंदार शो में आत्माराम भिड़े का रोल प्ले करते है. एक्टर अपने लेटेस्ट वीडियो को लेकर चर्चा में है, जिसपर उन्होंने एक फैन के सवाल का करारा जवाब दिया.

दरअसल, मंदार चंदवादकर ने आज अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में एक्टर फैंस को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं देते नजर आए. इस दौरान उन्होंने महामृत्युंजय मंत्र का पाठ किया. इस वीडियो पर कई फैंस ने उन्हें महाशिवरात्रि की बधाई दी. लेकिन एक यूजर के कमेंट पर एक्टर ने ऐसा जवाब दिया, जो अब वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/CajURYslF5p/

मंदार चंदवादकर के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, भिड़े भाई…भगवान के सामने बोलिए…कैमरे के सामने नहीं. इसका जवाब देते हुए मंदार ने लिखा, आप सही है. भगवान के सामने भी बोला है मैंने…वैसे हम कलाकारों के लिए ऑडियंस भगवान से कम नहीं होती. भूल चुक माफ.

Also Read: प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में यूं मनाई Mahashivratri, निक जोनास के साथ मिलकर की भगवान भोले की पूजा

मंदार चंदवादकर काफी अच्छा गाता भी है. इंस्टाग्राम पर उनके कई वीडियो है, जिसमें वो गाते हुए दिख रहे है. कुछ समय पहले उनका एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था. वीडियो में वो ‘सच मेरे यार है’ गाना गाते दिखे थे. बता दें कि ये गाना एसपी बाला बालासुब्रमण्यम ने गाया था.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मंदार चंदवादकर की पत्नी का रोल सोनालिका जोशी निभाती है. दोनों की शो में क बेटी भी है जिसका नाम सोनू है. पर्सनल लाइफ की बात करें तो मंदार की रियल वाइफ का नाम स्नेहल है. उनके बेटे का नाम पार्थ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola