Heropanti 2 First Look : हीरोपंती 2 का फर्स्ट लुक आउट, ब्लैक सूट-हाथ में गन लिये नजर आ रहे टाइगर श्रॉफ

Updated:
विज्ञापन
Heropanti 2 First Look : हीरोपंती 2 का फर्स्ट लुक आउट, ब्लैक सूट-हाथ में गन लिये नजर आ रहे टाइगर श्रॉफ

Heropanti 2 First Look Trailer-टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म ‘हीरोपंती 2’ का शुक्रवार को पहला पोस्टर रिलीज हो गया. इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि अहमद खान फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं.

विज्ञापन

Heropanti 2 First Look Trailerमुंबई: टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म ‘हीरोपंती 2’ का शुक्रवार को पहला पोस्टर रिलीज हो गया. इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि अहमद खान फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं. पोस्टर में टाइगर ब्लैक कलर के सूट पहने हाथ में गन पकड़े नजर आ रहे हैं.

टाइगर श्रॉफ ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, यह मेरे लिए बेहद स्‍पेशल है. मेरे मेंटर साजिद सर के साथ एक और फ्रैंचाइजी को आगे बढ़ाना मेरी खुशकिस्‍मती है.’ ‘हीरोपंती 2’ की शूटिंग मई 2020 में शुरू होगी और यह फिल्‍म 16 जुलाई 2021 को रिलीज होगी.

पोस्टर को देखते हुए लग रहा कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन होगा. टाइगर पोस्टर में ब्लैक कलर का सूट पहने हाथ में गन पकड़े नजर आ रहे हैं. पोस्टर रिलीज होते ही टाइगर के फैंस इसे जमकर लाइक और शेयर कर रहे है. फैंस को टाइगर का यह नया लुक बेहद पसंद आ रहा है.

इन दिनों टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्म ‘बागी 3’ को लेकर सुर्खियों में है. ‘बागी 3’ का ट्रेलर और गाना ‘दस बहाने करके ले गयी दिल’ रिलीज हुआ है. फिल्म ‘बागी 3’ में टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर है. उनकी जोड़ी पपहले भी कई फिल्मों मे नजर आ चुकी है. टाइगर श्रॉफ की डेब्यू फिल्म ‘हीरोपंती’ थी, जिनमें उनके साथ कृति सेनन भी नजर आयी थी. इस फिल्म ने टाइगर को बॉलीवुड में पहचान दिलायी थी.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola