Kapil Sharma ने सुमोना चक्रवर्ती को बताया गदर का ‘अशरफ अली’, सनी देओल ने ऐसे किया रिएक्ट

Updated:
विज्ञापन
Kapil Sharma ने सुमोना चक्रवर्ती को बताया गदर का ‘अशरफ अली’, सनी देओल ने ऐसे किया रिएक्ट

कपिल शर्मा शो के अपमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है. इसमें सनी देओल तारा सिंह के गेटअप में एंट्री करते है. कपिल उनसे कहते हैं, हम कुछ दिनों से देख रहे हैं, पाजी जहां भी जा रहे हैं तारा सिंह के गेटअप में जा रहे हैं.

विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: द कपिल शर्मा शो का अपकमिंग एपिसोड काफी खास और मजेदार होने वाला है. शो में सनी देओल और अमीषा पटेल अपनी आने वाली फिल्म गदर 2 का प्रमोशन करते नजर आएंगे. कपिल शो का प्रोमो सामने आया है, जो काफी जबरदस्त है. इसमें कॉमेडी किंग तारा सिंह एक्टर से हंसी-मजाक करते दिख रहे है. साथ ही वो सुमोना चक्रवर्ती की टांग खिंचाई करने का मौका भी नहीं छोड़ते.

कपिल शर्मा शो का नया प्रोमो

कपिल शर्मा शो के अपमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है. इसमें सनी देओल तारा सिंह के गेटअप में एंट्री करते है. कपिल उनसे कहते हैं, “हम कुछ दिनों से देख रहे हैं, पाजी जहां भी जा रहे हैं तारा सिंह के गेटअप में जा रहे हैं. तो अर्चना जी पूछ रही थी कि पाजी, आप अपनी गाड़ी में आएं हो, आज या ट्रक चला के आए हो. इसपर सनी फटाक से जवाब देते है, मैंने सोचा इनको भी ले जाना है बाद में तो ट्रेक ठीक रहेगा. इसपर सब को हंसने लगता है.

कपिल शर्मा ने सुमोना चक्रवर्ती को बताया गदर का ‘अशरफ अली’

आगे कपिल शर्मा शो में सुमोना अपने ऑन स्क्रीन लुक में नजर आती है. वो कपिल से कहती है, आप सीख लो इनसे, 22 साल हो गए फिल्म को, फिर भी इनकी जोड़ी कितनी रोमांटिक है. इसपर कॉमेडी किंग कहते है, इनको मिली सकीना और मुझे मिल गया अशरफ अली. इसपर सनी देओल, अमीषा पटेल सहित सारे लोग ठहाके मार के हंसने लगे. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा.

Also Read: Bigg Boss OTT 2: अविनाश सचदेव-फलक नाज के बीच हुई प्यार भरी लड़ाई, फैंस बोले- अब तो आई लव यू…

गदर 2 कब होगा रिलीज?

‘गदर’ एक ट्रक ड्राइवर, तारा सिंह और अपनी पाकिस्तानी पत्नी को वापस पाने की लड़ाई की कहानी बताती है. गदर 2′ उस कहानी को आगे बढ़ाती है. जहां कहा जा रहा है कि तारा सिंह इस बार अपने बेटे जीते के लिए पाकिस्तान जाएंगे औऱ दुश्मनों से लड़ेंगे. गदर 2 का टीजर कुछ हफ़्ते पहले रिलीज़ किया गया था. टीजर की शुरुआत दर्शकों को 1971, लाहौर से परिचित कराने के साथ होती है. एक महिला को यह कहते हुए सुना जाता है कि वह पाकिस्तान का दामाद है और किसी को उसका भव्य स्वागत करना चाहिए अन्यथा वह लाहौर दहेज में ले जाएगा. फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola