ePaper

Kapil Sharma Show: कंगना रनौत से बोले कपिल- 'ये जहां भी जाती हैं आग लगा...', सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Updated at : 09 Sep 2021 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
Kapil Sharma Show: कंगना रनौत से बोले कपिल- 'ये जहां भी जाती हैं आग लगा...', सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

कपिल शर्मा शो में इस हफ्ते एक्ट्रेस कंगना रनौत गेस्ट बनकर अपनी फिल्म थलाइवी का प्रमोशन करने आ रही हैं. शो का प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कपिल कंगना से कई सवाल पूछते नजर आ रहे है.

विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा शो (Kapil Sharma Show) में हर हफ्ते नामी स्टार्स आते हैं. इस हफ्ते बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आने वाली हैं. शो से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कपिल कंगना से कई मजेदार सवाल पूछते नजर आ रहे है. कंगना अपनी फिल्म ‘थलाइवी'(Thalaivii) का प्रमोशन करने कपिल के शो पर पहुंची है.

सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर कपिल शर्मा शो का एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा है, गणेश वंदन से करेंगे लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कार्य की शुरुआत, और इस कार्य में हमारे साथ होगी कंगना रनौत. वीडियो में कंगना येलो साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है.

वीडियो के शुरू में कपिल कंगना से कहते हैं, आपके आने से पहले बहुत सारी सिक्योरिटी आई. इतनी सारी सिक्योरिटी रखने से पहले क्या करना पड़ता है? इसके जवाब में एक्ट्रेस कहती हैं सच बोलना पड़ता है. वहीं, कपिल सोफे पर फायर एक्सटिंग्विशर लेकर बैठते है. कंगना इसका कारण पूछती है. इसपर कपिल कहते है, वो चैनल बोल रहा था ये जहां भी जाती है आग लगा देती है तो इसको रखना एक. इसपर एक्ट्रेस मुस्कुरा देती है.

Also Read: Video: गौरी खान की मां ने डैडी कूल सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए शाहरुख खान

वीडियो में आगे कपिल कंगना से कहते है कि, कैसा लग रहा है, इतने दिन हो गए, कोई कंट्रोवर्सी नहीं हुई? इस पर सिर्फ कंगना हंसते हुए नजर आती है. वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. कंगना अपनी फिल्म थलाइवी के प्रमोशन के लिए आई है और ये फिल्म ‘थलाइवी’ 10 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज हो रही है.

वहीं, अगामी एपिसोड में गोविंदा औऱ उनकी पत्नी सुनीता आने वाली हैं. शो के कई प्रोमो वीडियो जारी किए गए है. उनके आने से कृष्णा अभिषेक से उस एपिसोड से दूरी बना लिया है. बता दें कि मामा-भांजा के बीच कई साल से लड़ाई चल रही है और दोनों एक-दूसरे के सामने आने से बचते है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola