The Buckingham Murders: राजकुमार राव ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मनोरंजक थ्रिलर को…

Published by : Ashish Lata Updated At : 15 Sep 2024 12:02 PM

विज्ञापन

The Buckingham Murders: करीना कपूर ने पहली बार बड़े पर्दे पर जासूस की भूमिका निभाई. इस फिल्म में उन्होंने जसमीत भामरा की भूमिका निभाई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से सराहना मिली. अब राजकुमार राव ने मर्डर मिस्ट्री की तारीफ की है और इसे मस्ट वॉच बताया.

विज्ञापन

The Buckingham Murders: करीना कपूर खान इन-दिनों मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर द बकिंघम मर्डर्स में नजर आ रही हैं. यह फिल्म 13 सितंबर को रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा पाई. इसने अब तक महज 3.05 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि स्त्री 2 एक्टर राजकुमार राव को हंसल मेहता की ओर से निर्देशित मूवी पसंद आई और उन्होंने जमकर तारीफ की है.

द बकिंघम मर्डर्स की सफलता पर क्या बोले राजकुमार राव

राजकुमार राव ने द बकिंघम मर्डर्स की तारीफ में इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, इसमें उन्होंने लिखा, “सिनेमाघरों में चलने वाली इस मनोरंजक थ्रिलर को अवश्य देखें.” बकिंघम मर्डर्स करीना कपूर और हंसल मेहता पहली बार साथ काम कर रहे हैं. इसके अलावा, अभिनेत्री ने क्राइम थ्रिलर के साथ प्रोडक्शन में भी कदम रखा. फिल्म में करीना के अलावा ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन भी अहम भूमिका में हैं.

करीना कपूर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की कमाई की

करीना कपूर की फिल्म ने कथित तौर पर 1.62 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली. वहीं दूसरे दिन इसने 1.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म का नेट कलेक्शन 3.05 करोड़ रुपये है. 14 सितंबर को इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 15.70 प्रतिशत थी. सुबह के शो में 6.18 फीसदी, दोपहर के शो में 15.76 फीसदी, शाम के शो में 19.19 फीसदी और रात के शो में 21.67 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही.

क्या है द बकिंघम मर्डर्स की कहानी

फिल्म की कहानी जसमीत भामरा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने बेटे की मौत के बावजूद 10 साल के बच्चे की हत्या के मामले की जांच करती है. फिल्म में ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. द बकिंघम मर्डर्स का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है और इसे असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखा है. फिल्म का निर्माण शोभा कपूर और एकता कपूर ने किया है. यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि करीना कपूर पहली बार प्रोड्यूसर भी बनी हैं.

Also Read- The Buckingham Murders First Review: रोंगटे खड़े कर देगी करीना कपूर की मिस्ट्री थ्रिलर, क्रिटिक्स ने दिए इतने रिव्यू

Also Read- The Buckingham Murders Review:हंसल मेहता की इस मर्डर मिस्ट्री में करीना का काम है कमाल 

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola